एशियन गेम्स में भारत ने अबतक जीते 19 मेडल, जानें किस खेल में किसने दिलाया पदक

6c10b948100b9cc1d174b44cbe8b889c1725794215383936 original


जापान के आइची-नागोया में 2026 एशियन गेम्स खेले जारी हैं. इस बार के एशियाई खेलों में अब तक (खबर लिखे जाने तक) भारत ने कुल 19 मेडल जीते हैं, जिसमें 2 गोल्ड मेडल, 8 सिल्वर मेडल और 9 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. हालांकि, भारत के मेडल्स की संख्या में इजाफा जल्द हो जाएगा. कई खेलों में भारतीय एथलीट्स ने मेडल कंफर्म कर लिए हैं. पुरुष और महिला कबड्डी में भारत के हिस्से गोल्ड मेडल आ सकते हैं. दोनों में ही भारत डिफेंडिंग चैंपियन है. 

शूटिंग में भारतीय एथलीट्स ने शानदार प्रदर्शन किया. इस इवेंट में भारत के हिस्से 10 मेडल आए, जिसमें एक गोल्ड, 5 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज हैं. हालांकि, मनु भाकर इस बार मेडल जीतने से चूक गईं. मनु भाकर से देश को गोल्ड मेडल की उम्मीद थी. पिछले एशियन गेम्स में भारत ने रिकॉर्ड 106 मेडल जीते थे. उम्मीद है कि इस बार मेडल्स की संख्या पिछली बार से भी ज्यादा होगी.

अब तक इन खिलाड़ियों ने जीते मेडल

भारतीय महिला क्रिकेट टीम- गोल्ड 
सुरुचि इंदर सिंह और कमलजीत- शूटिंग- गोल्ड 
एलावेनिल वलारिवन शूटिंग महिला 10 मीटर एयर राइफल सिल्वर
एलावेनिल वलारिवन, सोनम मास्कर, विदरसा विनोदशूटिंगमहिला 10 मीटर एयर राइफल टीम सिल्वर
रुद्राक्ष पाटिल, पार्थ माने, हिमांशु ढिल्लन शूटिंग पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम सिल्वर
हिमांशु ढिल्लन शूटिंग पुरुष 10 मीटर एयर राइफल सिल्वर
मीराबाई चानू वेट लिफ्टिंग महिला 49 किग्रास सिल्वर
नाओरेम रोशिबिना देवीवुशु महिला 60 किग्रा सांडा सिल्वर
रुद्राक्ष पाटिल शूटिंगपुरुष 10 मीटर एयर राइफल ब्रॉन्ज
परिनाज धालीवाल, राइजा ढिल्लों, महेश्वरी चौहानशूटिंगस्कीट / शॉटगन टीम ब्रॉन्ज
अनंतजीत सिंह नरुका, भवतेग सिंह गिल, मैराज अहमद खानशूटिंगपुरुष स्कीट टीम ब्रॉन्ज
जय मीणा सॉफ्ट टेनिस पुरुष सिंगल्स ब्रॉन्ज
भारतीय बैडमिंटन पुरुष टीमबैडमिंटनपुरुष टीम स्पर्धा ब्रॉन्ज
सतनाम सिंह और सलमान खान रोइंग पुरुष डबल्स स्कल ब्रॉन्ज
सीमा एथलेटिक्स वूमेंस 10,000 मीटर 
रोशिबिना देवी वुशु वूमेंस 60किग्रा सांडा
सुचिका तारियाल मिक्स्ड मार्शल आर्ट वूमेंस ट्रेडिशन -60किग्रा
कमलजीत, सुरुचि सिंह शूटिंग मिक्स्ड टीम 10 मीटर एयर पिस्टल गोल्ड
ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्राक्ष पाटिल, नीरज कुमार शूटिंग मेंस 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम सिल्वर

यह भी पढ़ें- 

एशियन गेम्स में बड़ा उलटफेर, नेपाल ने क्रिकेट में अफगानिस्तान को हराया



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *