‘नया बॉयफ्रेंड ढूंढ लिया?’ 52 साल की मलाइका अरोड़ा को मिस्ट्री मैन का हाथ थामे देख बोले लोग, वीडियो वायरल

1909cde0d792c09f807c90d044eac67917778292402071372 original


एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपने पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई है. हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पैप्स के सामने वो किसी शख्स के साथ जा रही थी. वो शख्स मलाइका का हाथ पकड़कर उन्हें भीड़ से लेकर जा रहा था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके नए रिश्ते को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. 

हाथ पकड़कर चलती दिखीं मलाइका 

हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मलाइका भीड़ और पैप्स के बीच से अपनी कार की तरफ जा रही है. इसमें उन्होंने एक शॉर्ट जंपसूट जैसा ड्रेस और फ्लैट पहना हुआ था. वहीं उनके साथ मौजूद एक शख्स उनका हाथ पकड़कर उन्हें उस जगह से निकालता है और कार में बैठा देता है. उसने व्हाइट टीशर्ट और ब्राउन कलर का पैंट पहना हुआ है. 

जब सोशल मीडिया पर दर्शकों ने इस वीडियो को देखा, तो सभी के मन में ये सवाल उठने लगे कि क्या मलाइका को कोई नया प्यार मिल गया है? कमेंट सेक्शन में सभी ये जानने के लिए उत्सुक नजर आए.
नया बॉयफ्रेंड ढूंढ लिया?' 52 साल की मलाइका अरोड़ा को मिस्ट्री मैन का हाथ थामे देख बोले लोग, वीडियो वायरल
नया बॉयफ्रेंड ढूंढ लिया?' 52 साल की मलाइका अरोड़ा को मिस्ट्री मैन का हाथ थामे देख बोले लोग, वीडियो वायरल

ये भी पढ़ें: ‘मैंने बहुत गलत चीजें बोली…’, मामी सुनीता आहूजा को देख रोईं कश्मीरा शाह, आरती सिंह भी नहीं रोक पाईं आंसू

मलाइका की लव लाइफ 

बता दें कि मलाइका की लव लाइफ हमेशा से चर्चा का विषय रही है. 1998 में उन्होंने अरबाज खान से शादी की थी और तीन साल बाद उनके बेटे अरहान खान का जन्म हुआ था. हालांकि 2017 में दोनों का तलाक हो गया. इसके बाद मलाइका का नाम अर्जुन कपूर के साथ जुड़ा और दोनों 6 सालों तक एक दूसरे को डेट किया. लेकिन बाद में वो अलग हो गए. फिर बिजनेसमैन हर्ष मेहता के साथ उनके रिश्ते की खबर सामने आई. इसके अलावा रियलिटी शो MTV Splitsvilla X6 फेम सोराब बेदी के साथ भी उनका नाम जुड़ा, लेकिन सोराब ने इन खबरों को गलत बताया. अब एक नए शख्स के साथ मलाइका के वीडियो ने फिर चर्चा तेज कर दी है. 

ये भी पढ़ें: करीना कपूर ने ठुकराई शाहरुख की सुपरहिट फिल्म, तो चमकी प्रीति जिंटा की किस्मत, सेकंड ऑप्शन बनने पर दिया रिएक्शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *