- आदित्य खेमका यूपी के सबसे अमीर अरबपति, नेट वर्थ 35,140 करोड़।
UP Rich List 2025: अगर हम उत्तर प्रदेश के सबसे अमीर शहरों की बात करें तो ज्यादातर लोगों के दिमाग में नोएडा, कानपुर और लखनऊ जैसे नाम आते हैं. वैसे तो उत्तर प्रदेश का हर एक जिला अपनी अलग पहचान रखता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर यूपी का कौन-सा शहर बिजनेस और दौलत के मामले में सबसे अमीर है.
यूपी का ये शहर है अरबपतियों का गढ़
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 के मुताबिक, यूपी में टोटल 41 अरबपति हैं, जो राज्य के 11 अलग-अलग शहरों से आते हैं. अगर हम सबसे ज्यादा अरबपतियों वाले शहर की बात करें तो यह कोई और नहीं बल्कि नोएडा है. यही कारण है कि नोएडा को यूपी का अरबपतियों का गढ़ कहा जाता है. रिपोर्ट के मुताबिक, नोए़़डा में टोटल 15 अरबपति रहते हैं. इनका बिजनेस अलग-अलग सेक्टर में फैला है.
यह भी पढ़ें – Multibagger Stock: गजब! शेयर हो तो ऐसा, 1 लाख के बना दिए 14 करोड़; 24 साल में दिया 1400 गुना रिटर्न
लिस्ट में एक नाम जो आपको चौंका देगा
इस लिस्ट में एक ऐसा भी नाम है, जिसे जानकर हर कोई हैरान रह जाएगा और वह नाम है आगरा. हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के मुताबिक आगरा में 5 अरबपति हैं. यही कारण है कि आगरा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है.
जानें यूपी के किस शहर में कितने अरबपति हैं?
- नोएडा( गौतमबुद्ध नगर) -15
- कानपुर- 8
- आगरा-5
- लखनऊ-4
- गाजियाबाज-3
- प्रयागराज-1
- फैजाबाद-1
- बुलंदशहर-1
- ग्रेटर नोएडा-1
- अलीगढ़-1
- गोरखपुर-1
कौन है यूपी का सबसे अमीर अरबपति?
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 के मुताबिक, यूपी के सबसे अमीर अरबपति आदित्य खेमका हैं. वे नोएडा में स्थित Aditya Infotech के फाउंडर हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी कुल नेटवर्थ 35,140 करोड़ रुपये है.
दूसरे सबसे अमीर अरबपति कौन?
अगर बात करें दूसरे नंबर की तो उनका नाम है अलख पांडे, जो Physics Wallah के फाउंडर हैं. प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अलख पांडे की कुल नेटवर्थ 14,520 करोड़ रुपये बताई गई है.
यह भी पढ़ें – 8वां वेतन आयोग: अब 10 साल नहीं, हर 5 साल में हो रिव्यू, यूनियन की बड़ी मांग
क्यों खास है नोएडा?
नोएडा यूपी की आर्थिक राजधानी भी कहा जाता है. यहां तेजी से बढ़ते IT सेक्टर, स्टार्टअप्स, बड़े कॉर्पोरेट इन्वेस्ट की वजह से यह शहर अमीरों की लिस्ट में पहले नंबर पर है और नोएडा यूपी का सबसे ज्यादा अरबपतियों वाला शहर बन चुका है.