रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ थिएटर में लगी है. फिल्म को पहले दिन से बहुत प्यार मिल रहा है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी के साथ फिल्म मराठी इंडस्ट्री की चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म भी बन गई है. फिल्म अब लगातार कमाई कर रही है. आइए जानते हैं 7वें दिन फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस के ‘धुरंधर’ बने आदित्य धर, किया वो कारनामा जो आजतक कोई और नहीं कर पाया
‘राजा शिवाजी’ का सातवें दिन का कलेक्शन
| फिल्म | बॉक्स ऑफिस | ऑक्यूपेंसी |
| सातवें दिन का कलेक्शन | 4.00 करोड़ (10 बजे तक) | 14.7% |
| टोटल | 52.65 करोड़ |
- फिल्म ने टोटल नेट 52.65 करोड़ का कलेक्शन किया.
- वहीं फिल्म ग्रॉस 62.42 करोड़ का कलेक्शन किया है.
- 50 करोड़ क्लब में एंट्री लेने के साथ ही फिल्म मराठी इंडस्ट्री की चौथी हाईएस्ट फिल्म बन गई है.
फिल्म के सभी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े सैकनिल्क से लिए गए हैं.
ये भी पढ़ें- Krishnavataram Part 1 Review: 2026 की सबसे शानदार फिल्म है ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1’, ऐसा लगेगा श्रीकृष्ण सिनेमा हॉल में आ गए हैं.
‘राजा शिवाजी’ का डे वाइज कलेक्शन
फिल्म ने पहले दिन 11.3 करोड़ कमाए थे. दूसरे दिन फिल्म ने 10.55 करोड़ का कलेक्शन किया. तीसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में इजाफा हुआ और फिल्म ने 12 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म ने चौथे दिन 5.60 करोड़ कमाए. पांचवें दिन फिल्म ने 4.90 करोड़ और छठे दिन फिल्म ने 4.25 करोड़ कमाए.
फिल्म को रितेश देशमुख ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में रितेश देशमुख लीड रोल में हैं. वो छत्रपति शिवाजी के रोल में नजर आए. इस फिल्म में जेनेलिया देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, विद्या बालन जैसे स्टार्स हैं. फिल्म में सलमान खान ने कैमियो रोल भी निभाया है. सलमान खान के कैमियो ने फैंस को बहुत इंप्रेस किया है. फिल्म में रितेश देशमुख के 10 साल के छोटे बेटे राहिल देशमुख भी नजर आए. उन्होंने इस फिल्म से फिल्मों में डेब्यू किया.