Pakistan LPG: पाकिस्तान में गुब्बारों में गैस भरकर खाना बना रहे लोग, वहां अब कितनी है LPG सिलेंडर की कीमत?

44dc620944156b3f0d24771c2c98876e17782356907661346 original


Pakistan LPG Crisis: यूएस और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण क्रूड ऑयल की कमी दुनियाभर में देखने को मिल रही है. जिसके चलते एलपीजी का भी हाल बेहाल है. भारत समेत कई अन्य देशों में इसी की वजह से महंगाई भी लगातार बढ़ रही है. तो वहीं पाकिस्तान में तो बद से बदतर हालात हो गए हैं. इतने ज्यादा बुरे हालात कि लोग खाने वाली गैस को गुब्बारे में तक भरकर इस्तेमाल करने को मजबूर हो गए हैं.

कराची के कुछ हिस्सों में गंभीर हालात
न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट की मानें तो कराची के कुछ हिस्सों में रहवासी लंबे समय तक बिजली कटौती की वजह से परेशान हैं. इस परेशानी का तोड़ निकालते हुए लोगों ने प्लास्टिक के गुब्बारों में गैस जमा करना शुरू कर दिया है. क्योंकि इसकी कमी के कारण रोजमर्रा की जिंदगी काफी प्रभावित हो रही थी. खासतौर से ओरंगी टाउन का मोमिनाबाद इलाका LPG की किल्लत से काफी प्रभावित नजर आ रहा है.

ये भी पढ़ें: 1 रुपए भी सैलरी नहीं लेती थी ममता, कैसे होता था बंगाल की CM का गुजारा? अब कितनी मिलेगी पेंशन?

रहवासियों का क्या कहना है?
यहां पर थोड़े समय के लिए गैस आपूर्ति उपलब्ध रहने पर खासतौर से डिजाइन किए गए प्लास्टिक के गुब्बारों में गैस भरी जा रही है. बाद में उनका उपयोग खाना पकाने के लिए किया जा रहा है. इस बारे में बात करते हुए स्थानीय रहवासियों ने बताया कि गैस की आपूर्ति कुछ समय के लिए जब बहाल हुई तो बाजारों में 1 हजार से डेढ़ हजार PKR (पाकिस्तानी रुपया) वाले इन गुब्बारों को भरा जाता है. भरने के बाद, इन्हें डिस्कनेक्ट कर दिया जाता है और घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए दिन भर अस्थायी भंडारण समाधान के रूप में इस्तेमाल किया जाता है.

सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवाल
सुरक्षा की दृष्टि से देखा जाए तो ये एक भयंकर असुरक्षित तरीका है. इसे लेकर कई लोगों ने चिंता भी जताई है. प्लास्टिक के गुब्बारों में गैस को भरकर रखना गंभीर जोखिम भरा हो सकता है. ANI से ही बात करते हुए एक्सपर्टस ने इसे ‘चलता-फिरता बम’ बताया है. उन्होंने लोगों को आगाह किया है कि मामूली सा भी घर्षण होने पर या गर्मी के संपर्क में आने से ये किसी विस्फोटक की तरह बन सकता है. घनी आबादी वाले क्षेत्रो में इससे काफी जनमाल की हानि भी हो सकती है.

ये भी पढ़ें: Petrol Price: 50% तक बढ़ गए पेट्रोल के दाम, ईरान जंग की आग में झुलसे लोग, ट्रंप का उल्टा पड़ा दांव!

पाकिस्तान में LPG की कीमत
बता दें कि यूएस- ईरान संकट के बीच एलपीजी की कीमतें भारत समेत कई देशों में आसमान छू रही हैं. पाकिस्तान में भी गैस सिलेंडर की कीमतें इतनी ज्यादा हैं कि आम लोगों तक इसका पहुंचना भी मुश्किल हो रहा है. फिलहाल पाकिस्तान में CEIC के डाटा के मुताबिक अप्रैल 2026 में 11.67 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 5215.430 रुपये है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *