Box Office: रविवार को बॉक्स ऑफिस फिर दहाड़ी ‘राजा शिवाजी’, ‘कृष्णावतारम’ को मिली बंपर उछाल, जानिए किसने मारी बाजी

c4dd5c0ce68cd9dc4ab234507318d40517784254475341403 original


Box Office Collection: संडे को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों को बंपर उछाल मिली है. इसमें वीकेंड का सबसे ज्यादा फायदा ‘राजा शिवाजी’ और ‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ को हुआ. जहां ‘कृष्णावतारम’ ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत लाखों में की थी वहीं, वीकेंड आते ही इसकी कमाई में जोरदार उछाल देखने के लिए मिली. रविवार को इसने बाकी दिनों से शानदार परफॉर्म किया. चलिए बताते हैं किसने कितनी कमाई की.

‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ की चौथे दिन की कमाई

‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ की रिलीज को 4 दिन का वक्त हो गया है और फिल्म बेहतरीन परफॉर्म कर रही है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 42 लाख की कमाई के साथ शुरुआत की. लेकिन बाद में इसकी कमाई बढ़ी. दूसरे दिन 1.15 करोड़, तीसरे दिन 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया.
– इसके साथ ही सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने रविवार को चौथे दिन बाकी दिनों के मुकाबले कहीं ज्यादा 3.26 करोड़ कमाई की.
– संडे को इसकी सबसे ज्यादा 37.0% ऑक्यूपेंसी भी दर्ज की गई. इसका इंडिया नेट कलेक्शन 7.08 करोड़ हो चुकी है.

फिल्में बॉक्स ऑफिस ऑक्यूपेंसी
कृष्णावतारम पार्ट 1 3.26 करोड़ 37.0%
राजा शिवाजी 6.80 करोड़ 32.8%
भूत बंगला 4.10 करोड़ 21.0%

यह भी पढ़ें: 8.2 IMDb रेटिंग वाली वो फिल्म, जिसने थलापति विजय को बनाया ‘मास हीरो’, तृषा कृष्णन संग हिट हुई थी जोड़ी

नहीं थम रही ‘राजा शिवाजी’ की कमाई

इसके साथ ही संडे को बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ की कमाई भी नहीं थम रही है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने दूसरे शनिवार 9वें दिन 5.60 करोड़ का बिजनेस किया था, जबकि फिल्म ने रविवार को इससे ज्यादा का कलेक्शन किया.
– सैकनिल्क के अनुसार, ‘राजा शिवाजी’ ने 10वें दिन यानी कि संडे को 6.80 करोड़ की कमाई. ये पिछले 6 दिनों की कमाई से कहीं ज्यादा है.
– इसकी ऑक्यूपेंसी भी ज्यादा रही है. फिल्म की 32.8% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.

यह भी पढ़ें: 200 करोड़ की फीस लेने वाले थलापति विजय बने मुख्यमंत्री, जानें अब मंथली कितने लाख की सैलरी मिलेगी

‘भूत बंगला’ की 24वें दिन की कमाई

इसके साथ ही अगर ‘भूत बंगला’ की भी कमाई के बारे में बात की जाए तो इस फिल्म की भी कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है. सैकनिल्क के अनुसार, मूवी ने पिछले 6 दिनों के मामले रविवार को बेहतरीन बिजनेस किया.
– अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ ने रविवार को 4.10 करोड़ का कलेक्शन किया.
– इसके बाद फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 158.85 हो चुका है.

(नोट- बॉक्स ऑफिस के आंकड़े सैकनिल्क से लिए गए हैं.)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *