FDA Raids on 5 Star Hotels: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के कई बड़े 3-स्टार और 5-स्टार होटलों में कर्नाटक फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट यानी एफडीए ने बड़ी रेड की. इस रेड में कई होटलों की रसोई और खाने-पीने की चीजों में खराबी मिली. ऑफिसर्स ने एक्सपायर्ड दूध, मांस और सब्जियों के साथ कई दूसरी खराब खाने की चीजें भी जब्त कर खत्म कीं हैं.
बेंगलुरु अर्बन जिले के सभी BBMP जोन में ये खास जांच की गई है. इसके लिए फूड सेफ्टी ऑफिसर की 30 टीमें बनाई गई थीं. इन टीमों ने कुल 26 होटलों की जांच की. जांच का मकसद ये देखना था कि होटल खाने की सेफ्टी और साफ-सफाई से जुड़े नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं.
सैंपल्स को जांच के लिए लैब भेजा गया
ऑफिसर ने जांच के दौरान खाने के 35 सैंपल भी लिए. इनमें चिकन, मटन, मछली, खाने का तेल, दूध, मसाले, चाय पाउडर, चीज, टमाटर सॉस और नींबू का रस जैसी चीजें शामिल थीं. इन सभी सैंपल्स को जांच के लिए लैब भेजा गया है.
क्या आप भी खाते हैं 2 मिनट में बनने वाली मैगी? विवाद पर दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला
होटलों में मिली कई खराबियां
जांच के दौरान कुछ होटलों की रसोई और सामान रखने की जगह पर साफ-सफाई की कमी मिली. ऑफिसर को एक्सपायर्ड खाने की चीजें और सब्जियों पर फंगस भी मिला. इसके अलावा खाने को सही तरीके से नहीं रखने और संभालने के मामले भी सामने आए.
कुछ जगहों पर गलत जानकारी वाले प्रोडक्ट मिले और FSSAI के लेबल से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया गया था. वहीं, शाकाहारी और मांसाहारी सामान रखने के लिए अलग-अलग जगह की इंतजाम नहीं होने की बात भी सामने आई.
इन खराबियों को लेकर फूड सेफ्टी ऑफिसर ने होटल चलाने वाले को नोटिस जारी किया है. जहां नियम तोड़ना साबित होगा, वहां फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006 के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.
बहुत ज्यादा खराब सामान जब्त
रिपोर्ट के अनुसार जांच के दौरान कई होटलों से बहुत ज्यादा एक्सपायर्ड और खराब खाने का सामान जब्त किया गया. डिपार्टमेंट ने सभी होटल और बिजनेसमैन को खाने की सेफ्टी और साफ-सफाई के नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा है. डिपार्टमेंट ने साफ किया है कि नियमों का पालन नहीं करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
बाइक-टैक्सी नियमों के दायरे में आएंगे Zomato-Zepto, राइड का 2% इस फंड में होगा जमा
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री यूटी खादर ने कहा कि जांच का मकसद ये देखना है कि बड़े और महंगे होटल भी खाने की सेफ्टी और साफ-सफाई के नियमों का सही तरीके से पालन करें. उन्होंने कहा कि बड़े होटलों पर कार्रवाई से छोटे बिजनेसमैन भी नियमों का पालन करेंगे.