‘बटवारा 1947’ के प्रमोशन में बड़ा हादसा, लापरवाही से गिरा युवक, गंभीर रूप से घायल

21f2335f8cdeff669a1ec8b08a5ab95b17861134812551403 original


Batwara 1947 Promotion: सनी देओल और प्रीति जिंटा इन दिनों फिल्म ‘बटवारा 1947’ को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म के जरिए दोनों स्टार्स की जोड़ी लंबे समय के बाद पर्दे पर वापसी करने जा रहा है. ऐसे में दोनों स्टार्स फिल्म के प्रमोशन में जुट चुके हैं. सनी देओल, प्रीति जिंटा और बेटे करण के साथ फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं. इसी दौरान एक बड़ा हादसा हो गया है और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है.

दरअसल, सनी देओल और प्रीति जिंटा के साथ करण भी फिल्म ‘बटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे. इस दौरान वो फिल्म के प्रमोशन के लिए कृष्णा नगर के फीनिक्स मॉल पहुंचे जहां पर बड़ा हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि यहां पर प्रमोशन के दौरान बड़ी लापरवाही बरती गई, जिसके बाद एक युवक गिर गया. जानकारी सामने आ रही है कि सनी और प्रीति के मॉल से जाने के वक्त युवक गिरा और उसे चोटें भी आईं. युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है.

यह भी पढ़ें: सीएम विजय की वाइफ ने वापस लिया तलाक का केस, 27 साल बाद टूटने की कगार पर था रिश्ता

लखनऊ में हुआ ‘बटवारा 1947’ का प्रमोशन

सनी देओल ने फिल्म ‘बटवारा 1947’ का प्रमोशन लखनऊ में किया. उनके साथ प्रीति जिंटा और करण भी दिखे. फिल्म के प्रमोशन के दौरान सनी देओल ने कहा, ‘मैं लखनऊ से जुड़ा रहा हूं. लखनऊ से कई फिल्में पहले भी कर चुका हूं.’ इतना ही नहीं, सनी ने इस दौरान रूमी गेट पर तांगे की सवारी भी की और फैंस के साथ फोटो भी क्लिक कराई.

8 साल बाद सनी देओल संग वापसी कर रहीं प्रीति जिंटा

आपको बता दें कि प्रीति जिंटा, सनी देओल के साथ पर्दे पर करीब 8 साल बाद वापसी कर रही हैं. दोनों की जोड़ी को आखिरी बार साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘भैयाजी सुपरहिट’ में देखा गया था. इसमें दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने पसंद किया था लेकिन फिल्म हिट नहीं हो पाई थी. इसके पहले प्रीति जिंटा और सनी देओल ने साथ में फिल्म ‘फर्ज’ और ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई’ में साथ काम किया था. इन दोनों ही फिल्मों को दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिला था.

यह भी पढ़ें: ‘मैंने पतियों को रंगे हाथ पकड़ा था…’, श्वेता तिवारी ने फोड़ा बम, बताई शादी टूटने की असल वजह!

कब रिलीज होगी ‘बटवारा 1947’?

बहरहाल, अगर फिल्म ‘बटवारा 1947’ की रिलीज के बारे में बात की जाए तो फिल्म को सिनेमाघरों में 14 अगस्त, 2026 को रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म में भारत-पाकिस्तान के बटवारे के समय की कहानी को दिखाया गया है, जिसमें सनी देओल धर्म और प्यार की बातें करते हुए दिखेंगे. इसमें अली फजल जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं. इस फिल्म का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले किया गया है.

इतना ही नहीं, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हो रही फिल्म ‘बटवारा 1947’ की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ से है. दोनों ही फिल्म एक ही दिन रिलीज हो रही है. ऐसे में कोईमोई के अनुसार, दोनों ही फिल्में 11 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस ओपनिंग डे पर कर सकती हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *