नीट पीजी 2026 परीक्षा में शामिल मेडिकल उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हो गया है. NBEMS ने नीट पीजी 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. उम्मीदवार अपना रिजल्ट NBEMS की ऑफिशल वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. रिजल्ट में उम्मीदवार के प्राप्त अंक, परसेंटाइल और ऑल इंडिया रैंक समेत दूसरी जानकारी दी गई है. आपको बता दें कि इस साल नीट पीजी परीक्षा 30 अगस्त 2026 को आयोजित की गई थी. परीक्षा में करीब 2.65 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे. वहीं जयपुर के कुछ परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी समस्या के कारण प्रभावित उम्मीदवारों के लिए 5 सितंबर को दोबारा परीक्षा आयोजित कराई गई थी. अब इन सभी उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी कर दिया है.
ऐसे चेक करें नीट पीजी 2026 का रिजल्ट
- नीट पीजी 2026 रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले nbe.edu.in वेबसाइट पर जाएं.
- इसके बाद नीट पीजी 2026 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
- अब मांगी गई लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें.
- इसके बाद स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा.
- रिजल्ट में अंक, रैंक, परसेंटाइल और क्वालीफाइंग स्टेटस आप चेक कर सकते हैं.
- रिजल्ट चेक करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लें.
नीट पीजी 2026 का कटऑफ कितना रहा
- जनरल/ईडब्ल्यूएस- 50वां परसेंटाइल- कटऑफ 262
- जनरल/पीडब्ल्यूबीडी- 45वां परसेंटाइल- कटऑफ 244
- एससी/एसटी/ओबीसी और इन वर्गों के पीडब्ल्यूबीडी 44वां परसेंटाइल- कटऑफ 226
2,65,980 उम्मीदवार परीक्षा में हुए थे शामिल
नीट पीजी 2026 की परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही पारी में आयोजित कराई गई थी. वहीं इस परीक्षा के लिए 2,73,096 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. जिनमें से 2,65,980 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे. वही आपको बता दें कि नीट पीजी की परीक्षा देश भर के 339 शहरों के 1111 केंद्रों पर आयोजित कराई गई थी.
ये भी पढ़ें-CBSE छात्रों के फॉर्म में नहीं चलेगी गलती, स्कूलों को जारी हुए नए निर्देश
रिजल्ट में क्या-क्या जानकारी मिलेगी?
नीट पीजी रिजल्ट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा नाम, विषय, क्षेत्र, प्राप्त कुल अंक, परसेंटाइल, रैंक और क्वालीफाइंग स्टेटस जैसी जानकारी दी गई है. NBEMS की ओर से जारी रिजल्ट मौजूदा 2026-27 एडमिशन सेशन के लिए मान्य है. इसके आधार पर उम्मीदवार एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा जैसे पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन की आगे की प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे.
नीट पीजी स्कोर कार्ड कब मिलेगा?
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों के लिए व्यक्तिगत स्कोर कार्ड भी उपलब्ध कराया जाएगा. अपडेट के अनुसार 1 अक्टूबर 2026 से स्कोर कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा. इसके लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने यूजरनेम और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा.
ये भी पढ़ें-IAS से चुनाव आयोग तक… कैसा रहा तीनों चुनाव आयुक्तों का सफर? देखें प्रोफाइल
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI