Asian Games 2026: 16 साल का इंतजार खत्म! भारत की बेटी सीमा कुमारी ने ब्रॉन्ज जीतकर रचा इतिहास

074267ae3eaf9c7e525a5f92daa296b617902588985371364 original


भारतीय एथलीट सीमा कुमारी ने गुरुवार (24 सितंबर) को 16 साल का सूखा खत्म करते हुए भारत को 2026 एशियाई खेलों के 10,000 मीटर दौड़ इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल दिलाया. मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ का फाइनल हुआ, जिसमें सीमा कुमारी ने 32:50.05 सेकंड के साथ तीसरा स्थान हासिल किया. इससे पहले 2010 में भारत की प्रीजा श्रीधरन ने इस इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था, जबकि कविता राउत ने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया था. सीमा इस रेस में मेडल जीतने वाली तीसरी भारतीय खिलाड़ी बनीं. 

मुकाबले में बहरीन की विनफ्रेड यावी ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया. उन्होंने 32:39.18 सेकंड में रेस खत्म की. इसके अलावा जापान की नोजोमी तनाका ने 32:41.54 सेकंड में रेस समाप्त करके सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया. 

फाइनल में ऐसा रहा सीमा कुमारी का प्रदर्शन 

सीमा के लिए फाइनल की शुरुआत को काफी अच्छी हुई. शुरुआती 2000 मीटर वह सबसे आगे दिखाई दीं. यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने सिर्फ 6:36.13 सेकंड का समय लिया. लेकिन इसके बाद वह खुद को टॉप पर बरकरार नहीं रख पाईं. एक वक्त पर तो वह चौथे नंबर पर पहुंच गई थी, जिसे देखकर लग रहा था कि भारत को कोई भी मेडल नहीं मिलेगा. लेकिन आखिरी के 1000 मीटर में उन्होंने शानदार वापसी की और टॉप-3 में आ गईं. इस तरह उन्होंने मेडल पर कब्जा जमाया. 

17 मेडल जीत चुका है भारत 

एशियाई खेलों की मेडल टैली में भारत 17 मेडल्स के साथ 15वें पायदान पर है. सीमा कुमार भारत के लिए 16वां मेडल जीतने वाली खिलाड़ी रहीं. इसके बाद 4*400 मीटर रिले रेस की टीम ने सिल्वर जीता, जो भारत के लिए 17वां मेडल रहा. अब तक भारत के खाते में सिर्फ एक ही गोल्ड आया है. यह गोल्ड भारत की महिला क्रिकेट टीम ने दिलाया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि दूसरा गोल्ड कब आता है.

 

यह भी पढ़ें: मोहम्मद नबी के बेटे हसन ईसाखिल का इंटरनेशनल डेब्यू, पहले मैच में फुस्स





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *