‘मेरा घर टूट रहा है’, मां काली के मंदिर पहुंची सुनीता आहूजा ने मांगा लोगों का साथ

01b43d4b484bb01cf59a8d16b671ca3817903384973711296 original


बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं. गोविंदा का नाम उनकी को-एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ जोड़ा जा रहा है. इसी बीच सुनीता आहूजा ने एक बार फिर अपनी शादीशुदा जिंदगी के मुश्किल दौर पर खुलकर बात की है.

हाल ही में कोलकाता के पास स्थित दक्षिणेश्वर काली मंदिर पहुंचीं सुनीता आहूजा अपनी पर्सनल लाइफ में चल रही परेशानियों के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि बिना किसी वजह के उनका घर टूट रहा है.

सुनीता आहूजा ने मां काली से मांगा आशीर्वाद
दक्षिणेश्वर काली मंदिर से सुनीता आहूजा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी में चल रही परेशानियों का जिक्र करते हुए कहा, ‘मेरे भी जीवन में कुछ राक्षस हैं और मैं माता के द्वारा उन्हें ये कहने आई हूं कि माता उनका भी नाश करें.’

‘प्लीज मुझे सपोर्ट करें’
सुनीता ने कहा, ‘प्लीज मुझे सपोर्ट करें. जितने भी जेन-जी बच्चे हैं और औरतें हैं, मुझे सपोर्ट कीजिए. जो मेरे साथ हो रहा है, वो अच्छा नहीं हो रहा है. मेरा घर बिना किसी वजह के टूट रहा है.’ उन्होंने मीडिया से भी अपील की कि अगर उनके परिवार जैसी स्थिति किसी और के घर में होती, तो वे इसे किस तरह देखते, इस बारे में भी सोचना चाहिए.

वहीं इससे पहले सुनीता आहूजा का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने पैपराजी संग बात करते हुए कहा था, ‘जानवरों से प्यार करों. इंसानों से नहीं. इंसान धोखेबाज होते हैं.’

बता दें, सुनीता का ये बयान ऐसे समय में आया है, जब गोविंदा अपनी को-एक्ट्रेस कोमल रानी सवर्णकार संग लालबागचा बप्पा के दर्शन करने पहुंचे थे. इसके बाद दोनों के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए. 

गोविंदा ने दी सफाई
वहीं हाल ही में गोविंदा ने कोमल रानी संग लालबागचा राजा जाने पर सफाई देते हुए ANI से कहा, ‘इसमें किसी की गलती नहीं है. ये बहुत सोच-समझकर बनाई गई चाल है. ये मुझे मेरे परिवार से दूर करने और फिर समाज में मेरी छवि खराब करने की साजिश का हिस्सा था. मैंने अपने काम के अलावा कभी किसी चीज पर ध्यान नहीं दिया. मैं बस काम करता रहा.’

गोविंदा ने आगे कहा, ‘मैं अपनी फिल्म ‘रूपा’ के लिए प्रार्थना करने लालबागचा गया था. इससे पहले, मैं करिश्मा कपूर के साथ गया था, और वो मेरे लिए लकी साबित हुआ था. मेरी फिल्में बहुत बड़ी हिट रही थीं. मैं रवीना टंडन के साथ भी गया था और अब रानी स्वर्णकार के साथ गया हूं.’

बता दें, गोविंदा सात साल के बाद फिल्म ‘रूपा’ में नजर आएंगे. इस फिल्म में कोमल रानी स्वर्णकार उनके साथ दिखाई देंगी.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *