‘आग भी, दिलों की जान भी’, ‘लव एंड वॉर’ से आलिया भट्ट की पहली झलक देख उड़ जाएंगे होश

4620d727fc81cc3215c2f3474ed5333717903186970781296 original


डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है. फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल में नजर आएंगे. बीते दिन मेकर्स ने रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक शेयर किया था और अब आलिया भट्ट का लुक भी सामने आ गया है.

‘लव एंड वॉर’ से रिवील हुआ आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक
मेकर्स ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक रिवील कर दिया. पोस्टर में आलिया का ग्लैमरस लुक देखने को मिला. वो मरुन कलर का हाई स्लिट कट स्कर्ट और हेडपीस पहने नजर आईं. कुर्सी पर बैठ कर आलिया कॉन्फिडेंट अंदाज में पोज दे रही हैं. खुले बालों में आलिया काफी खूबसूरत लग रही हैं.  

पोस्टर शेयर कर मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, ‘आग भी, दिलों की जान भी. संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंडज वॉर 21 जनवरी 2027 को थिएटर्स में.’

वहीं आलिया भट्ट का फिल्म से दूसरा लुक भी शेयर किया है. जिसमें वो ग्लैमरस अंदाज में खड़े होकर पोज देती नजर आईं. इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, सितारें तो हजार पर चमक इसकी है.’

पोस्टर सामने आते ही फैंस फिल्म को लेकर और एक्साइटेड नजर आ रहे है.

रणबीर कपूर का लुक हो चुका रिवील
बता दें, ‘लव एंड वॉर’ से एक्टर रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है. मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर लिखा था, ‘इश्क भी. जंग भी.’ रणबीर के लुक को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया. अब दर्शक एक्टर विक्की कौशल के फर्स्ट लुक का इंतजार कर रहे हैं. 

इस दिन थिएटर्स में धमाल मचाएगी फिल्म
संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ 21 जनवरी 2027 को दुनिया भर में हिंदी, तमिल और और तेलुगु में रिलीज होने के लिए तैयार है. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *