टी20 से संन्यास वापस लेंगे विराट कोहली? 128 साल बाद होगा ये टूर्नामेंट, जिसमें खेलते नजर आएंगे!

6e7a1dbf3fd1891eca41889a23035d7a1778257606498975 original


29 जून, 2024 की तारीख भारतीय क्रिकेट इतिहास में सदा के लिए अमर रहेगी. इसी दिन टीम इंडिया ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराया था. भारतीय खिलाड़ी और फैंस इस ऐतिहासिक जीत के जश्न में डूबे थे, तभी विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 फॉर्मेट को अलविदा कह दिया. मगर 2028 में होने वाले एक टूर्नामेंट की खूब चर्चा हो रही है और विराट खुद भी उसमें खेलने का सपना देखते हैं.

दरअसल यहां बात हो रही है ओलंपिक्स की. 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक खेलों में क्रिकेट वापसी करने जा रहा है. यह 128 साल बाद होगा जब क्रिकेट की ओलंपिक्स में वापसी होगी. आखिरी बार 1900 पेरिस ओलंपिक्स में क्रिकेट का खेल खेला गया था, लेकिन उसके बाद इसे बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.

टी20 संन्यास वापस लेंगे विराट!

ओलंपिक्स में क्रिकेट टी20 फॉर्मेट में खेला जाना है, लेकिन विराट कोहली तो 2024 में ही इस फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं. 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक्स समिति के स्पोर्ट्स डायरेक्टर निकोलो कैमप्रियानी ने कहा था कि क्रिकेट के ओलंपिक्स में आने का एक मुख्य कारण विराट कोहली की लोकप्रियता है. तो क्या इसका मतलब विराट भी ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले हैं.

कुछ समय पूर्व विराट कोहली से ओलंपिक्स में खेलने के बारे में पूछा गया था. इसके जवाब में विराट का कहना था कि ओलंपिक्स में खेलना और अपने देश का प्रतिनिधित्व करना एक बेहद खास अनुभव होगा. हालांकि उन्होंने पुष्टि करके नहीं बताया कि वे रिटायरमेंट से वापसी करेंगे या नहीं.

बता दें कि ओलंपिक्स में पुरुष और महिला स्पर्धाओं में दुनिया की केवल 6 टीम भाग लेंगी. क्रिकेट के मुकाबले साल 2028 में 12 जुलाई-29 जुलाई तक खेले जाएंगे.

यह भी पढ़ें:

IPL के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने केएल राहुल, KKR के खिलाफ मैच में रचा इतिहास



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *