MSBSHSE Maharashtra SSC Result 2026 : महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आउट, इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें मार्कशीट

e2e704caf8e237dedb77e5bc8ed79c2517782260991741120 original


MSBSHSE Maharashtra SSC Result 2026 mahresult.nic.in : महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने आखिरकार 10वीं यानी SSC परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है. लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म हो गया जब बोर्ड ने सुबह 11:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए परिणाम घोषित किया. इसके बाद आधिकारिक वेबसाइटों mahresult.nic.in, mahahsscboard.in और sscresult.mkcl.org पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया गया. अब छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं. इस साल का परिणाम काफी बेहतर रहा है और कुल पास प्रतिशत भी पिछले सालों की तुलना में अच्छा दर्ज किया गया है. 

इस साल कुल कितने छात्रों ने परीक्षा दी?

इस साल महाराष्ट्र SSC परीक्षा 2026 में कुल मिलाकर लगभग 15 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें करीब 8 लाख से ज्यादा छात्र और लगभग 7 लाख से ज्यादा छात्राएं शामिल थीं, जबकि 13 ट्रांसजेंडर छात्रों ने भी परीक्षा दी. यह परीक्षा बड़े स्तर पर आयोजित की गई. 

इस साल का कुल रिजल्ट कैसा रहा?

इस साल महाराष्ट्र SSC 10वीं का कुल परिणाम काफी अच्छा रहा है, जिसमें कुल पास प्रतिशत 92.09 दर्ज किया गया. लड़कों का पास प्रतिशत 89.56 रहा, जबकि लड़कियों ने उनसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए 94.96 पास प्रतिशत हासिल किया. इस बार भी छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों की तुलना में ज्यादा मजबूत रहा और बड़ी संख्या में विद्यार्थी परीक्षा में सफल हुए हैं.

टॉप डिवीजन कौन रहा?

1. इस साल महाराष्ट्र SSC रिजल्ट 2026 में डिविजन वाइज प्रदर्शन में कोंकण सबसे आगे रहा, जहां 97.62 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास की और यह पूरे राज्य में सबसे बेहतर परिणाम रहा.

2. इसके बाद कोल्हापुर ने 95.47 पास प्रतिशत के साथ अच्छा प्रदर्शन किया.

3.  मुंबई ने 94.97 प्रतिशत और पुणे ने 94.24 प्रतिशत हासिल किया.

4. नासिक डिविजन का पास प्रतिशत 90.53 रहा, जो बाकी क्षेत्रों की तुलना में थोड़ा कम रहा. 

महाराष्ट्र SSC 10वीं रिजल्ट 2026 ग्रेड और प्रदर्शन

इस साल महाराष्ट्र SSC 10वीं रिजल्ट में छात्रों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा, जिसमें 4 लाख से ज्यादा छात्रों ने डिस्टिंक्शन हासिल किया. इसके अलावा ग्रेड-I और ग्रेड-II में भी बड़ी संख्या में छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया. वहीं अगर रेगुलर और प्राइवेट छात्रों की बात करें तो रेगुलर छात्रों का पास प्रतिशत 92.09  रहा, जबकि प्राइवेट छात्रों का पास प्रतिशत 76.33 रहा. ऐसे में रेगुलर छात्रों का प्रदर्शन इस बार ज्यादा बेहतर रहा.

यह भी पढ़ें – WBBSE Madhyamik 10th Result 2026: पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, छात्र यहां फटाफट चेक करें रिजल्ट

रिजल्ट कहां-कहां देखें?

छात्र अपना SSC रिजल्टआधिकारिक वेबसाइटों mahresult.nic.in, mahahsscboard.in और sscresult.mkcl.org पर देख सकते हैं. इसके अलावा डिजिलॉकर (DigiLocker) और SMS सेवा के जरिए भी मार्कशीट प्राप्त की जा सकती है.

रिजल्ट कैसे देखें?

1. महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट  देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in, mahahsscboard.in और sscresult.mkcl.org  पर जाएं.

2. इसके बाद SSC Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.

3. अब अपना रोल नंबर या सीट नंबर दर्ज करें.

4. इसके साथ ही मां का नाम डालें.

5. अब सबमिट पर क्लिक करें.

6. इसके बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी.

7. इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें. 

यह भी पढ़ें – हर शहर में सेंटर होने के बाद भी बाहर क्यों भेजे जाते हैं छात्र? NTA ने बताई ये बड़ी वजह

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *