IPL 2027 ऑक्शन के वेन्यू पर BCCI ने लगाई मुहर, तारीख पर भी बड़ा खुलासा

b40d17e8d5856745e4ca308226027bd71790213852622975 original


इंडियन प्रीमियर लीग का ऑक्शन तीन साल के बाद भारत वापस लौट आया है. पिछले 3 साल से IPL ऑक्शन का आयोजन विदेश में करवाया जा रहा था, लेकिन आईपीएल 2027 की नीलामी गोवा में करवाई जाएगी. ऑक्शन दिसंबर में करवाया जाएगा. आईपीएल ऑक्शन का आयोजन आखिरी बार भारत में 2023 में हुआ था, जब कोच्चि ने इसकी मेजबानी की थी.

BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि 3 साल तक विदेश में आयोजन करवाने के बाद आईपीएल का ऑक्शन भारत वापस आ रहा है, जिसका आयोजन दिसंबर महीने में गोवा में करवाया जाएगा. कुछ दिन पहले आईपीएल के चेयरमैन अरुण सिंह धूमल ने बताया था कि इस बार नीलामी का आयोजन भारत में करवाया जाएगा.

2024 ऑक्शन की मेजबानी दुबई ने की थी, 2025 में यह जेद्दा जा पहुंचा जहां मेगा ऑक्शन दो दिन तक चला था. वहीं 2026 की नीलामी अबू धाबी में करवाई गई थी. धूमल का कहना था कि बोर्ड हर बार ऑक्शन का आयोजन भारत में ही करवाने की कोशिश करता है, लेकिन अक्टूबर-दिसंबर के समय भारत में वेडिंग सीजन चल रहा होता है. चूंकि इस बार मिनी ऑक्शन करवाया जाएगा, इसलिए इसकी भारत वापसी करवाई जा रही है.

ऑक्शन की तारीख पर अब तक कोई घोषणा नहीं हुई है, वहीं गोवा में किस जगह पर या किस होटल में नीलामी का आयोजन करवाया जाएगा, यह भी जानकारी साझा नहीं की गई है. उम्मीद की जा रही है कि आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन में टीमों का पर्स बढ़ाकर 130 करोड़ रुपये किया जा सकता है.

दिसंबर का महीना बहुत ज्यादा दूर नहीं है, उससे पहले ट्रेड विंडो भी खुली हुई है. याद दिला दें कि ऋषभ पंत और कुलदीप यादव को लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स में ट्रेड हो चुका है. 15 करोड़ रुपये में पंत ने दिल्ली को जॉइन कर लिया है, जबकि कुलदीप को LSG से 13.5 करोड़ रुपये मिलेंगे. 

आईपीएल 2027 के लिए कई अन्य बड़े बदलाव होते दिख रहे हैं. स्टीफन फ्लेमिंग CSK का हेड कोच पद छोड़कर इंग्लैंड टीम के हेड कोच बन गए हैं. उनकी जगह जहीर खान चेन्नई टीम के हेड कोच बन गए हैं. इसी बीच कोलकाता नाइट राइडर्स को भी एक नए कप्तान की जरूरत है, क्योंकि अजिंक्य रहाणे संन्यास ले चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान को भरत से सीखने की जरूरत, PAK हेड कोच का बड़ा बयान 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *