इंडियन प्रीमियर लीग के 20वें संस्करण (IPL 2027) के लिए हुई ऋषभ पंत और कुलदीप यादव की डील की हर जगह चर्चा हो रही है. पंत सैलरी में 12 करोड़ रुपये की कटौती के साथ दिल्ली कैपिटल्स में लौट आए हैं, बदले में कुलदीप लखनऊ सुपर जायंट्स में चले गए हैं. इसके बाद एक DC के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने एक मैसेज पोस्ट किया, जिस पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वार्नर ने ऐसा रिप्लाई किया जो वायरल हो रहा है. वार्नर दिल्ली की कप्तानी कर चुके हैं.
दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने ट्रेड डील के बाद एक पोस्ट करते हुए लिखा, “डियर कुलदीप यादव, पिछले 5 सालों में आपकी सर्विस के लिए धन्यवाद. आप हमारी टीम का अहम हिस्सा रहे हैं और आपकी कमी खलेगी. आप एक चैंपियन खिलाड़ी हैं और अपने होम ग्राउंड पर आप बहुत शानदार प्रदर्शन करोगे, आपको शुभकामनाएं.”
इसके बाद उन्होंने लिखा, “ऋषभ पंत, किरण और मैं आपकी वापसी से बहुत खुश हैं. उम्मीद है कि आप अपने घर दिल्ली में अपनी शानदार फॉर्म पा सकेंगे.” पार्थ जिंदल के इस संदेश पोस्ट पर डेविड वार्नर ने हंसने वाला इमोजी शेयर किया और फिर एक ऐसा जवाब दिया, जिससे सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई.
यह भी पढ़ें- इंग्लैंड के दौरे के लिए भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को क्यों दिया गया अलग चेंजिंग रूम, जानिए वजह
डेविड वार्नर ने क्या लिखा?
दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर चुके वार्नर ने लिखा, “ये तो होना ही था. ऑक्शन में चीजें आपके नियंत्रण से बाहर जा सकती हैं. अगर आपकी फॉर्म खराब चल रही हो और फ्रेंचाइजी आपसे पीछा छुड़ाना चाहती हो, जबकि अन्य टीम मालिक आपको अपनी टीम में लेना चाहता था. लेकिन ऑक्शन में बोली में पिछड़ जाए, तो वह सही समय का इंतजार कर सकता है.”
It was always going to happen. Auctions can get out of hand, and if there is a dip in form and one owner wants to get rid of you while the other wanted you but was unfortunately outbid, you can bide your time.
— David Warner (@davidwarner31) June 23, 2026
यह भी पढ़ें- सिर्फ वैभव सूर्यवंशी नहीं, ये 2 खिलाड़ी भी आयरलैंड के खिलाफ कर सकते हैं T20I डेब्यू
डेविड वार्नर खुद ऐसी स्थिति से गुजर चुके हैं, जब उन्हें वापस दिल्ली में लौटना पड़ा था. वह 2009 से 2013 तक दिल्ली में रहे, इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद में चले गए. परिस्थिति ऐसी बनी कि उन्हें वापस DC में लौटना पड़ा. वार्नर 2022 से 24 तक दिल्ली के लिए खेले. 2024 में खराब फॉर्म के बाद दिल्ली ने उन्हें रिलीज कर दिया था. 2025 के लिए ऑक्शन में वह अनसोल्ड रहे थे, जिसके बाद उनका IPL करियर समाप्त हो गया.