LPG Cylinder Supply: क्या 30 जून के बाद नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर? जानें क्या है सरकार की नई गाइडलाइन

8b9f41f80dcdfcaa9f23913b1c29a86b17823578628911379 original


LPG Connection: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर बातचीत आगे बढ़ने के बावजूद खाड़ी क्षेत्र में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा. इन्हीं खबरों के बीच भारत सरकार देश के आम उपभोक्ताओं तक LPG की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई सुधारात्मक कदम उठा रही है. इस बीच, सोशल मीडिया पर कई ऐसे दावे किए जा रहे हैं कि 30 जून के बाद एलपीजी कनेक्शन बंद हो जाएगा? लोग यह सोचकर घबरा रहे हैं कि उन्हें 30 जून के बाद से अब गैस सिलेंडर की सप्लाई नहीं होगी. अगर आप भी इसी उलझन में हैं, तो आपको बता दें कि ऐसा कुछ नहीं है. यह पूरी तह से एक अफवाह है.

क्या है सच?

सच्चाई यह है कि सरकार ने LPG पर निर्भरता कम करने, सप्लाई में रुकावट का सामना करने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के मकसद से LPG और PNG कनेक्शन से संबंधित कुछ नियम सुझाए हैं. यह कदम एक ऐसे समय में उठाया जा रहा है, जब सरकार और तेल विपणन कंपनियां (OMCs) ‘एक घर, एक गैस कनेक्शन’ की नीति पर फोकस कर रही है.   

30 दिनों का क्या है नियम?

सरकार ने एक नियम लागू किया है, जिसके तहत LPG इस्तेमाल करने वालों को PNG कनेक्शन लेने के बाद अपना मौजूदा कनेक्शन बंद करने के लिए 30 दिन का समय दिया जाएगा. यानी कि यह नियम उन उपभोक्ताओं के लिए है, जो या तो पीएनजी कनेक्शन ले चुके हैं या ले रहे हैं.

सरकार द्वारा 25 मई 2026 को जारी नए संसोधन (LPG Amendtment Order 2026) के तहत, घर में पीएनजी कनेक्शन चालू होने के बाद आपको 30 दिनों के भीतर अपना पुराना एलपीजी सिलेंडर सरेंडर करना होगा.  यह नियम Indane, HP Gas और Bharat Gas जैसी सभी प्रमुख LPG कंपनियों पर लागू होता है. उदाहरण के लिए, अगर कोई ग्राहक 23 जून को PNG कनेक्शन लगवाता है, तो उसे 30 दिनों के अंदर, यानी 23 जुलाई तक LPG कनेक्शन बंद करवाना होगा. अरग आप 30  दिनों की समय सीमा के भीतर ऐसा नहीं करते हैं, तो आपका एलपीजी अकाउंट ब्लॉक कर दिया जाएगा. 

90 दिनों की समय सीमा

यह डेडलाइन उन लोगों के लिए है, जिनके इलाके में पीएनजी गैस की पाइपलाइन बिछ चुकी है, सारा बुनियादी ढांचा तैयार है, लेकिन फिर भी वे एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल कर रहे हैं. सरकार ने मार्च 2026 में जारी अपने आदेश में कहा था कि ऐसे सभी परिवारों को एलपीजी से पीएनजी में शिफ्ट होने के लिए 3 महीने (90 दिन) का समय दिया गया है. कुल मिलाकर अगर आपके घर में पीएनजी गैस की सप्लाई नहीं हो रही है और न ही आपने इसके लिए अप्लाई किया है, तो आपके ऊपर 30 दिन या 90 दिन का यह नियम लागू नहीं होता है इसलिए आपके यहां कनेक्शन बंद होने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है. 

ये भी पढ़ें:

LPG Rate Today: घरेलू रसोई गैस की कीमत आज बढ़ी है क्या? फटाफट चेक करें देश भर में एलपीजी का लेटेस्ट रेट 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *