UPI MDR: कुछ दिनों के लिए विदेश जा रहे, क्या फिर भी देना होगा चार्ज? सरकार ने बताया

f727637fced41d9371767cc6e5c72f4917903540864551435 original


क्या आप कुछ दिनों के लिए विदेश जाने वाले हैं? वहां भी तो आपको UPI से पेमेंट करना ही होगा. तो आपके मन में ये सवाल जरूर होगा कि क्या नए नियम के बाद हर पेमेंट पर अलग से फीस देना पड़ेगा? सरकार ने इस सवाल का भी जवाब दे दिया है. 

सरकार के मुताबिक, MDR का फीस ग्राहक से सीधे नहीं लिया जाएगा. यानी UPI से पेमेंट करने वाले आम लोगों पर नया फीस नहीं लगाया जाएगा. दुकानदार भी ये फीस ग्राहक से नहीं वसूल सकते हैं.

15 अक्टूबर से क्या बदलेगा? 
15 अक्टूबर 2026 से कुछ बड़े UPI पेमेंटों पर MDR लागू होगा. नए नियम के तहत 2,000 रुपए से ज्यादा के पात्र दुकानदार पेमेंट पर 0.4 फीसदी शुल्क तय किया गया है.

75,000 रुपए या उससे ज्यादा के ऐसे पेमेंट पर ज्यादा से ज्यादा 300 रुपए तक की फीस को ही तय किया गया है. लेकिन जरूरी बात ये भी है कि ये ग्राहक से लिया जाने वाली फीस नहीं है. 

विदेश जाने वालों को क्या करना होगा?

अगर आप कुछ दिनों के लिए विदेश जा रहे हैं और वहां किसी दुकान पर UPI से पेमेंट करते हैं, तो सिर्फ विदेश में होने की वजह से आपसे अलग से MDR फीस नहीं लिया जाएगा.

हालांकि, विदेश में हर जगह UPI नहीं चलता है. इसलिए विदेश जाने से पहले ये जरूर जांच लें कि जिस जगह आप जा रहे हैं, वहां UPI से पेमेंट की सुविधा मिलती है या नहीं.

और किसपर नहीं लगेगा चार्ज?

अगर आप विदेश जाने से पहले या विदेश में रहते हुए भारत में अपने परिवार या किसी दोस्त को UPI से पैसे भेजते हैं, तो इस पर भी कोई MDR नहीं लगेगा.

मतलब एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को पैसे भेजने वाला पेमेंट पहले की तरह बिना शुल्क के जारी रहेगा.

46% भारतीयों के पास इमरजेंसी फंड नहीं, 60% पर नहीं है हेल्थ कवर- रिपोर्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *