‘द वन’ ने ओपनिंग वीकेंड में की बंपर कमाई, 2026 की 18 बड़ी फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड

107ab882f05d8e4a7fc6097a9f01df6217905128102321403 original


तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी इन दिनों माइथोलॉजिकल हॉरर ड्रामा फिल्म ‘द वन’ को लेकर चर्चा में हैं. इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया गया और दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिला. हालांकि, फिल्म को क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी लेकिन फिर भी धीमी शुरुआत के बाद इसने वीकेंड पर रफ्तार पकड़ी और अब तीन दिनों में ही इसने बंपर कमाई कर ली है, जिसके बाद 2026 की 18 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है. जानिए कलेक्शन…

‘द वन’ का डे-3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ को वर्ड ऑफ माउथ का पूरा फायदा मिला. इसके साथ ही फिल्म ने यूपी और बिहार की ऑडियंस को भी ‘छठ गीत’ से थिएटर में खींचने का काम किया है. इससे वीकेंड पर इसे लोग फैमिली के साथ देखने के लिए पहुंचे, जिसका सीधा फायदा फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिला है.
– सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 8 करोड़ और दूसरे दिन 11.25 करोड़ का कलेक्शन किया था.
– फिल्म ने महज दो दिनों में ही 19.25 करोड़ का कलेक्शन किया था.
– लेकिन शनिवार के मुकाबले संडे को फिल्म ने 24.4% ज्यादा कमाई की.

द वन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे- 3 14 करोड़ (10.30 बजे तक) 42.0%
टोटल कलेक्शन 33.25 करोड़  

यह भी पढ़ें: काजल राघवानी को अभी भी है खेसारी लाल से प्यार, बोलीं- ‘आज भी मेरे दिल में हैं’

‘द वन’ ने 2026 की 18 फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड के तोड़े रिकॉर्ड 

1. वाइब- 8.15 करोड़
2. दायरा- 5.63 करोड़
3. हैवान- 7.35 करोड़
4. हनुमान अंश- 0.6 करोड़
5. बंटवारा 1947- 25.15 करोड़
6. हॉन्टेड 3डी- 9.35 करोड़
7. भारत भाग्य विधाता- 4.25 करोड़
8. मैं वापस आऊंगा- 5.5 करोड़
9. बंदर- 2.45 करोड़
10. है जवानी तो इश्क होना है- 28.51 करोड़
11. पेद्दी- 11.9 करोड़ (हिंदी)
12. चांद मेरा दिल- 12.47 करोड़
13. पति पत्नी और वो दो- 20.11 करोड़
14. कृ्ष्णावतारम- 7.32 करोड़
15. ओ रोमियो- 34.51 करोड़
16. अल्फा- 34.5 करोड़
17. मर्दानी 3- 17.25 करोड़
18. इक्कीस- 22.05 करोड़

2026 की 10वीं ओपनिंग वीकेंड ग्रॉसर बनी ‘द वन’

इसके साथ ही ‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर 2026 का एक बड़ा रिकॉर्ड भी बना दिया है. ये 2026 की 10वीं ओपनिंग वीकेंड ग्रॉसर फिल्म भी बन चुकी है. इसने ‘ओ रोमियो’ (34.51 करोड़) की ओपनिंग वीकेंड की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसके बाद सिद्धार्थ और तमन्ना भाटिया की फिल्म दसवें नंबर पर जगह बनाने में सफल रही.

बहरहाल, अगर ‘द वन’ के बारे में बात की जाए तो इसमें बिहार के प्रसिद्ध मंदिर ‘वन देवी’ पर आधारित कहानी को दिखाया गया है, जिसमें दोनों कलाकारों की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया है. इस फिल्म के जरिए दोनों स्टार्स की जोड़ी पहली बार पर्दे पर स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आई है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *