मुश्ताक खान को ‘वेलकम’ के लिए मिले सिर्फ 1 लाख, एक्स्ट्रा शूटिंग के बाद नहीं दिए पैसे

6d4ff032214228f1ce016e2e31b8d89b17903340279661064 original


‘वेलकम’ फिल्म से सुर्खियां बटोरने वाले मुश्ताक खान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. गुरुवार शाम को मुश्ताक ने दुनिया छोड़ दी थी. वहीं शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया. उन्होंने कई फिल्मों में काम किया था. हालांकि वेलकम से वो सबसे ज्यादा पॉपुलर हुए. लेकिन, इस फिल्म के साथ उनकी एक बुरी याद भी जुड़ी हुई थी. दरअसल फिल्म के लिए उन्होंने तय समय से ज्यादा वक्त दिया था. इसके बावजूद एक्टर को बेहद कम पैसे मिले थे और उन्हें हमेशा इसका मलाल रहा.

‘बल्लू’ के रोल से छा गए थे मुश्ताक

साल 2007 में आई फिल्म वेलकम काफी पसंद की गई थी. इसमें अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, अनिल कपूर और नाना पाटेकर ने अहम भूमिका निभाई थी. मुश्ताक खान भी इसका हिस्सा थे. वो अनिल कपूर और नाना पाटेकर के गुर्गों में से एक थे और उनके किरदार का नाम बल्लू था. उनका किरदार छोटा लेकिन यादगार था. 

ये भी पढ़ें: धर्मेंद्र के गांव से है नाता, अमिताभ बच्चन के कारण फिल्मों में आईं, कहानी दिव्या दत्ता की

मुश्ताक को नहीं मिले थे एक्स्ट्रा शूटिंग के पैसे

स्क्रीन को दिए एक इंटव्यू में मुश्ताक ने वेलकम के बारे में बताया था कि पहले उन्हें 20 से 25 दिनों की शूटिंग के लिए कहा गया था. फिल्म के लिए एक्टर को एक लाख रुपये दिए गए थे. मुश्ताक ने बताया था, ‘जब कोई एग्रीमेंट साइन किया जाता है तो जानकारी दी जाती है कि ये 20 से 25 दिनों की शूटिंग है. उसी के चलते हम अपनी फीस बताते हैं. हालांकि तय वक्त के बाद जब वो दस या 15 दिन की और मांग करते हैं तो मुझे लगा कि ये बिल्कुल सही नहीं है.’

मुश्ताक खान को 'वेलकम' के लिए मिले सिर्फ 1 लाख, एक्स्ट्रा शूटिंग के बाद नहीं दिए पैसे

मुश्ताक ने आगे कहा था, ‘मेरे लिए ये तय था कि मुझे सिर्फ एक लाख रुपये फीस मिलेगी. चाहे शूटिंग में 20 दिन का वक्त लगे या 25 दिन का.’ आगे उन्होंने अक्षय कुमार के स्टाफ का जिक्र करते हुए कहा था उनका स्टाफ पर डे के हिसाब से पैसे कमाता था. अगर हमारे साथ भी ऐसा होता तो कितना पैसा कमा लेते. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक दिवंगत एक्टर को एक्स्ट्रा शूटिंग के लिए कोई पेमेंट नहीं दिया गया था.

250 फिल्मों में किया था काम

मुश्ताक खान का फिल्मी करियर चार दशक लंबा था. उन्होंने ‘वेलकम’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘हम हैं राही प्यार के’, ‘आशिकी’, ‘हेरा फेरी’, ‘राउडी राठौर’, ‘गदर’ सहित 250 फिल्मों में काम किया था.

ये भी पढ़ें: शादी के बाद एयर होस्टेस के प्यार में पागल थे फिरोज खान! बीवी-बच्चों से हो गए थे अलग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *