नए साल से DHL का बड़ा झटका! भारत में 8.9% महंगी होगी शिपमेंट सर्विस

7df0de98e1fd3d9ea1df4ecd8b74960417905182498521346 original


पिछले कुछ महीनों में भारत की जनता ने महंगाई की मार खूब देखी है. अब तक भी इसका बोझ जनता उठा रही है. कुछ दिनों में जहां महंगाई कम होने की उम्मीद थी, तो वहीं अब ये उम्मीद भी टूटती नजर आ रही है. क्योंकि नए साल से अब विदेशों में सामान भेजना भी काफी महंगा होने वाला है. DHL एक्सप्रेस ने हाल ही में अपने चार्जेस बढ़ाने का फैसला कर लिया है.

अगर आप भी DHL एक्सप्रेस के जरिए देश-विदेश में सामान या जरूरी दस्तावेज भेजते हैं, तो 1 जनवरी 2027 से इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करना पड़ सकते हैं. कंपनी ने भारत में अपने शिपमेंट चार्ज 8.9% तक बढ़ाने का ऐलान किया है.

क्यों बढ़ाए जा रहे हैं दाम?
DHL एक्सप्रेस के मुताबिक, शिपमेंट की लागत कई वजहों से बढ़ रही है. इसमें महंगाई, करेंसी में उतार चढ़ाव और लॉजिस्टिक्स इंडस्ट्री की बढ़ती लागत भी शामिल है. कंपनी का कहना है कि वो हर साल अपनी कीमतों का रिव्यू करती है, ताकि बढ़ती लागत का कुछ हिस्सा इसमें शामिल किया जा सके.

इतना ही नहीं बल्कि DHL के ऑपरेशनल खर्च पर कई दूसरी चीजों का भी असर पड़ रहा है. कंपनी के मुताबिक, ईंधन और ऊर्जा की कीमतें, कर्मचारियों से जुड़ी बढ़ती लागत और प्रशासनिक खर्च बढ़े हैं. इसके अलावा अलग-अलग देशों में कस्टम नियम, सुरक्षा व्यवस्था और दूसरे रेगुलेटरी नियम लगातार बदल रहे हैं. इन नियमों का पालन करने में भी कंपनियों को एक्स्ट्रा खर्च करना पड़ता है.

ग्राहकों को बेहतर सर्विस देने पर जोर
DHL एक्सप्रेस के साउथ एशिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट आरएस सुब्रमण्यम ने कहा कि कीमतों में ये सालाना बदलाव कंपनी को ग्राहकों को बेहतर और भरोसेमंद सर्विस देने में मदद करेगा. कंपनी अपने ग्लोबल नेटवर्क, डिजिटल सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और पर्यावरण के अनुकूल लॉजिस्टिक्स सिस्टम में भी निवेश कर रही है.

कारोबारियों पर पड़ेगा असर
DHL एक्सप्रेस का इस्तेमाल करने वाले कारोबारी, खासकर जो नियमित रूप से विदेशों में सामान भेजते हैं, उन्हें अगले साल से अपने लॉजिस्टिक्स बजट में ज्यादा खर्च का हिसाब रखना होगा. हालांकि, कंपनी ने हर तरह के शिपमेंट के लिए अलग-अलग नई कीमतें जारी नहीं की हैं. इसलिए किसी ग्राहक के शिपमेंट का वास्तविक खर्च उसकी सर्विस, वजन, गंतव्य और लागू दर के हिसाब से अलग हो सकता है.

ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: अक्टूबर की बैठकों का शिड्यूल हुआ तय, फिटमेंट फैक्टर पर हो सकती है चर्चा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *