दीवाली से पहले महंगाई का झटका! 8% तक बढ़ेंगे एसी- टीवी के दाम

8e008a7abe8d849c787891a07a51f07917905022438781346 original


इस बार नवंबर के महीने में दीपावली मनाई जाएगी. इस त्यौहार पर लोग अपने घर का रिनोवेशन करते हैं. लिपाई- पुताई करते हैं, नए सोफा, टीवी, फ्रिज, एसी आदि खरीदते हैं. तो वहीं कई लोग तो पूरे साल इसी चीज का इंतजार करते हैं कि वो दीवाली पर घर की जरूरत का सामान खरीदेंगे. लेकिन इस बार यदि आपने ऐसा सोचा है तो आपका दीपावली का बजट हिल सकता है.

क्योंकि दीवाली से पहले घर के लिए एसी, LED TV, वॉशिंग मशीन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने वालों को कंपनियों ने झटका दिया है. कंपनियां 1 अक्टूबर से कई इलेक्ट्रॉनिक और होम अप्लायंस की कीमतों में 5% से 8% तक बढ़ोतरी करने की तैयारी में हैं.

इन कंपनियों ने किया कीमत बढ़ाने का फैसला
होम अप्लायंस कंनियां जैसे ब्लू स्टार, गोदरेज अप्लायंसेज, हायर, डैकिन और सुपर प्लास्ट्रोनिक्स ने अलग-अलग प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी की पुष्टि की है. कुछ कंपनियों ने अलग-अलग कैटेगरी में 4% से 10% तक कीमतें बढ़ाई हैं. वहीं पैनासोनिक अभी स्थिति पर नजर रख रही है. रिपोर्ट के मुताबिक LG और बॉश होम कंफर्ट जो हिताची ब्रांड के AC बनाती है, ने भी AC की कीमतों में करीब 5% की बढ़ोतरी की है.

क्यों बढ़ रहे हैं दाम?
अपने इस फैसले को लेकर इन कंपनियों का कहना है कि कॉपर, स्टील, एल्युमिनियम और प्लास्टिक जैसे कच्चे माल की कीमत लगातार बढ़ रही है. इसके अलावा माल ढुलाई का खर्च भी पहले की अपेक्षा काफी बढा गया है. तो वहीं डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव और पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर भी लागत पर पड़ा है. जिसके कारण कंपनियों न ये फैसला किया है.

2026 में तीसरी बार बढ़ेंगे दाम
इसी साल में यानी 2026 में अब तक इलेक्ट्रॉनिक सामानों की कीमतों में पहले ही दो बार बढ़ोतरी हो चुकी है, अब कंपनियां तीसरी बार दाम बढ़ाने जा रही हैं. कंपनियां लंबे समय से बढ़ते प्रोडक्शन कॉस्ट से परेशान हैं. AC की कीमतों में करीब 5% से 8% तक बढ़ोतरी की तैयारी है. वहीं कुछ कंपनियां वॉशिंग मशीन, फ्रिज और LED टीवी के दाम 3% से 4% तक बढ़ा सकती हैं. 

पुरानी कीमत में मिल सकता है सामान
कीमत बढ़ने के बावजूद दीवाली के दौरान ग्राहकों को कुछ समय तक पुराने दाम पर सामान मिल सकता है. गोदरेज एंटरप्राइजेस ग्रुप के मुताबिक डीलरों और डिस्ट्रीब्यूटर्स ने अगस्त और सितंबर में पुरानी कीमतों पर काफी सामान पहले ही खरीदकर स्टॉक कर लिया है. ये पुराना स्टॉक करीब एक से डेढ़ महीने तक चल सकता है.

जिससे साफ है कि दीवाली के आसपास कुछ दुकानों पर पुराने स्टॉक का सामान पुरानी कीमत पर मिल सकता है. लेकिन दीवाली के बाद नई कीमतें ज्यादा स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगेंगी.

ये भी पढ़ें: कल से 3 दिन की बैंक हड़ताल, क्या UPI भी होगा बंद? जानें ATM खुले रहेंगे कि नहीं



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *