रेलवे कोच फैक्ट्री में कैसे बनें इलेक्ट्रिशियन? जानें पूरी प्रक्रिया

5ab5edbe8ba1595e33379a4f766fda7b17866023689241094 original


Railway Electrician Apprentice: रेलवे में इलेक्ट्रिशियन के तौर पर करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो 10वीं पास और आईटीआई उम्मीदवारों के लिए अप्रेंटिसशिप एक बड़ा रास्ता होता है. इंटीग्रल कोच फैक्ट्री चेन्नई की ओर से एक अप्रेंटिस भर्ती 2026-27 के तहत इलेक्ट्रीशियन समेत अलग-अलग ट्रेंड में कुल 1010 पदों पर भर्ती की जा रही है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 अगस्त से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 7 सितंबर 2026 तक शाम 5:30 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. 

इलेक्ट्रीशियन बनने के लिए क्या योग्यता जरूरी?

आईसीएफ में इलेक्ट्रिशियन ट्रेड के अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवार का किस मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है. इसके साथ उम्मीदवार के पास इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में एनसीवीटी या एसससीवीटी से मान्यता प्राप्त आईटीआई प्रमाण पत्र होना चाहिए. जिसका मतलब है कि कोई उम्मीदवार 10वीं पास है और उसने इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में आईटीआई की है, तो वह इस अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन कर सकता है. आवेदन करने से पहले उम्मीदवार को संबंधित ट्रेड और नोटिफिकेशन में दी गई योग्यता जरूर जांचनी होगी. 

भर्ती के लिए पद और आयु सीमा 

इंटीग्रल कोच फैक्ट्री की अप्रेंटिस भर्ती में इलेक्ट्रिशियन ट्रेड के लिए फ्रेशर और एक्स आईटीआई उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग पद रखे गए हैं. नोटिफिकेशन के अनुसार इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में 40 पद फ्रेशर और 160 पद एक्स आईटीआई उम्मीदवारों के लिए है. पूरी भर्ती में कारपेंटर, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, मशीनिस्ट, पेंटर, वेल्डर, एमएलटी और पीएएसएए जैसे ट्रेड शामिल है. कुल 1010 पदों में अलग-अलग कैटेगरी और ट्रेड के अनुसार सीटें निर्धारित की गई है. इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में आईटीआई उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष निर्धारित की गई है. आयु की गणना 7 सितंबर के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्रावधान है. 

इलेक्ट्रिशियन अप्रेंटिस की चयन प्रक्रिया 

आईसीएफ एक्ट अप्रेंटिस भर्ती में उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना होता है. चयन मेरिट के आधार पर किया जाता है. उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता और प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाती है. आईटीआई उम्मीदवारों में के मामले में संबंधित ट्रेड में आईटीआई के अंकों को भी चयन प्रक्रिया में महत्व दिया जाता है. मेरिट में चयन के बाद उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाता है, जिसमें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि शामिल होते हैं. 

ये भी पढ़ें-MPSC भर्ती पर छात्र आंदोलन का असर, जानें कौन-सी परीक्षाएं हुईं स्थगित?

अप्रेंटिस बनने के बाद क्या फायदा होगा?

एसीटी अप्रेंटिस के तहत चयनित उम्मीदवारों को रेलवे की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में संबंधित ट्रेड में प्रशिक्षण का अवसर मिलता है. इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में अप्रेंटिस शिप करने वाले उम्मीदवारों को रेलवे कोच निर्माण से जुड़े तकनीकी कामकाज और संबंधित ट्रेड में एक्सपीरियंस हासिल करने का मौका मिलता है. हालांकि अप्रेंटिसशिप पूरी करना रेलवे में स्थायी नौकरी की गारंटी नहीं है. भारतीय रेलवे में टेक्नीशियन और दूसरे तकनीकी पदों पर भर्ती संबंधित भर्ती प्रक्रिया और प्रतियोगी परीक्षाओं के जरिए होती है. 

रेलवे अप्रेंटिस शिप 2026 के लिए कैसे आवेदन करें?

  • इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट pb.icf.gov.in पर जाए. 
  • इसके बाद वेबसाइट के रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाए. 
  • अब अप्रेंटिस रिक्रूटमेंट 2026-27 के लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद ईमेल और मोबाइल नंबर की मदद से रजिस्ट्रेशन करें.
  • अब लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर लॉगिन करें.
  • आवेदन फॉर्म में पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरें.
  • इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करके फीस जमा करें.
  • लास्ट में सारी जानकारी जांचने के बाद आवेदन सबमिट कर दें.

ये भी पढ़ें-आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *