वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के किसने लगाए? क्रिस गेल दूसरे नंबर पर

dda8fc94c0218e18704d6069e97d932d1790585397495975 original


दुनिया भर की क्रिकेट टीम 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटी हैं. भारतीय मैनेजमेंट भी एक मजबूत टीम बनाने का प्रयास कर रहा है, जिसमें कप्तान शुभमन गिल को रोहित शर्मा, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और केएल राहुल जैसे सीनियर खिलाड़ियों का साथ मिल रहा होगा.

वर्ल्ड कप के हर एक संस्करण में रिकॉर्ड बनते और टूटते रहे हैं. सचिन तेंदुलकर रिकॉर्ड्स के शहंशाह रहे हैं, लेकिन ऐसे भी कीर्तिमान हैं जिनसे सचिन का नाम दूर-दूर तक नहीं जुड़ा है. इन्हीं में से एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है. यहां जान लीजिए विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के किस खिलाड़ी ने लगाए हैं.

किसके नाम सबसे ज्यादा छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड?

वर्ल्ड कप के 5 दशकों के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के रोहित शर्मा ने लगाए हैं. रोहित अब तक 28 पारियों में 54 सिक्स लगा चुके हैं. रोहित दुनिया में अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने विश्व कप के इतिहास में पचास से अधिक सिक्स लगाए हैं. किसी एक वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड भी रोहित के हि नाम है. 2023 विश्व कप में रोहित ने 31 छक्के लगाए थे.

इस फेहरिस्त में दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के क्रिस गेल हैं, जिन्होंने विश्व कप के इतिहास में 49 छक्के लगाए. ग्लेन मैक्सवेल ने 43 और डेविड वॉर्नर ने 41 छक्के लगाए थे. भारतीयों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने वर्ल्ड कप में 27 सिक्स लगाए.

  • 54 सिक्स – रोहित शर्मा
  • 49 सिक्स – क्रिस गेल
  • 43 सिक्स – ग्लेन मैक्सवेल
  • 41 सिक्स – डेविड वॉर्नर
  • 37 सिक्स – एबी डिविलियर्स

भारतीयों की टॉप-5 लिस्ट

वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीयों की बात करें तो विराट कोहली का नाम टॉप-5 बल्लेबाजों में भी नहीं है. रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर के बाद सौरव गांगुली का नाम आता है, जिन्होंने वर्ल्ड कप में 25 छक्के और श्रेयस अय्यर के नाम 24 सिक्स हैं.

  • 54 सिक्स – रोहित शर्मा
  • 27 सिक्स – सचिन तेंदुलकर
  • 25 सिक्स – सौरव गांगुली
  • 24 सिक्स – श्रेयस अय्यर
  • 18 सिक्स – वीरेंदर सहवाग
  • 15 सिक्स – एमएस धोनी
  • 14 सिक्स – केएल राहुल
  • 14 सिक्स – कपिल देव
  • 14 सिक्स – विराट कोहली

यह भी पढ़ें:

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में तख्तापलट, वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर बना बोर्ड का नया चेयरमैन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *