IGNOU में नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती, जानें डिटेल्स

3ace113795b95d7ce6473d33cb6e862c17904903553791473 original


अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं या टेक्निकल क्षेत्र में अनुभव रखते हैं, तो आपके लिए एक खास कबर हैं. इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के जरिए Assistant Director, Technical Manager और Technical Assistant के कुल 14 पद भरे जाएंगे.

खास बात यह है कि इन पदों में Learning Management System (LMS), Networking, Artificial Intelligence (AI), Animation, Game Design और VR/AR जैसे तकनीकी क्षेत्र शामिल हैं. IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी जानकारी के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 3 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और 2 नवंबर 2026 रात 12 बजे तक चलेगी. ऐसे में जानिए आवेदन से जुड़ी जरूरी जानकारी के बारे में.

किन पदों पर कितनी वैकेंसी?

IGNOU की इस भर्ती में सबसे ज्यादा Technical Assistant के पद हैं. IGNOU की वेबसाइट की जानकारी के मुतबिक Assistant Director के 2 पद, Technical Manager के 4 पद और Technical Assistant के 8 पद पर भर्ती होगी. इस तरह कुल 14 पदों पर भर्ती होगी. Assistant Director और Technical Manager के पद 7th Pay Commission के Level-10 में हैं, जबकि Technical Assistant का पद Level-8 में है.

किन उम्मीदवारों को मिलेगा मौका?

इन पदों के लिए मुख्य रूप से Computer Science और Information Technology से जुड़ी शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है. उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से B.E./B.Tech (Computer Science/IT), M.Sc (Computer Science/IT) या MCA की डिग्री होनी चाहिए और सामान्य तौर पर कम से कम 55 प्रतिशत अंक होना जरूरी है. हालांकि, अलग-अलग पद और तकनीकी विशेषज्ञता के अनुसार अतिरिक्त योग्यता और अनुभव की शर्तें भी हैं.

अनुभव भी है जरूरी

भर्ती में अनुभव की शर्त पद के अनुसार अलग-अलग है. Technical Assistant के लिए संबंधित तकनीकी क्षेत्र में आम तौर पर कम से कम 3 साल का अनुभव, Technical Manager के लिए 5 साल का अनुभव, जबकि Assistant Director के लिए संबंधित क्षेत्र में 10 साल का अनुभव मांगा गया है. अनुभव LMS, Networking, Animation, Game Design, VR/AR या AI जैसे संबंधित क्षेत्र में होना चाहिए. Assistant Director के पदों में LMS और Networking से जुड़ी विशेषज्ञता शामिल है. वहीं Technical Manager और Technical Assistant के पदों में तकनीकी क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग विशेषज्ञताएं दी गई हैं.

यह भी पढ़ें: CBSE के नए बॉस IAS मंदीप के भंडारी कौन हैं, जानें कैसा रहा सफर? 

उम्र सीमा कितनी है?

उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र पद के हिसाब से निर्धारित की गई है. Assistant Director के लिए अधिकतम उम्र 48 वर्ष, Technical Manager के लिए 42 वर्ष और Technical Assistant के लिए 37 वर्ष है. उम्र की गणना भर्ती के नियमों में दी गई कटऑफ तारीख के आधार पर होगी. आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट का लाभ मिल सकता है.

आवेदन कब से शुरू होंगे?

IGNOU की आधिकारिक जानकारी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन 3 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे. उम्मीदवार 2 नवंबर 2026 रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. ऑनलाइन फॉर्म जमा करने के बाद आवेदन की प्रिंट कॉपी और जरूरी दस्तावेज जमा करने की अंतिम तारीख 12 नवंबर 2026 बताई गई है.

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवारों को सबसे पहले IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Career/Recruitment सेक्शन में जाना होगा. वहां Advertisement No. 69/2026/Admn. के तहत नॉन-टीचिंग भर्ती की जानकारी मिलेगी. फॉर्म भरते समय शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, अनुभव प्रमाण-पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जानकारी सही-सही भरना जरूरी है. ऑनलाइन आवेदन पूरा करने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन की कॉपी भी जमा करनी होगी.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के आंगनबाड़ी केंद्र MCD स्कूलों में होंगे शिफ्ट, सरकार का ऐलान

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *