CNG Price Today: आज आपके नजदीकी पेट्रोल पंप में कितनी है CNG की कीमत? देखें दिल्ली से मुंबई तक के रेट

1a80f721b1fce958d904a8696a80196d17775230872701379 original


CNG rate today on April 30: पेट्रोल और डीजल की ही तरह देश में Compressed Natural Gas (CNG) की कीमतें हर रोज अपडेट की जाती हैं. मुख्य रूप से मीथेन से बनने वाली इस गैस का सबसे ज्यादा इस्तेमाल कार, ऑटो और बस में फ्यूल के रूप में किया जाता है.

रही कीमत की बात, तो आज 30  अप्रैल को भारत के प्रमुख शहरों में CNG की कीमतें काफी हद तक स्थिर हैं. देश की राजधानी दिल्ली में आज सीएनजी की औसत कीमत 77.09 रुपये प्रति किलोग्राम है. 

आज CNG की कीमत 

शहर  CNG की कीमत 
दिल्ली 77.09 रुपये
नोएडा  85.70 रुपये
गुरुग्राम  82.62 रुपये
मुंबई  81.00 रुपये
चेन्नई  91.50 रुपये
कोलकाता  93.50 रुपये
बेंगलुरु 88.95 रुपये
हैदराबाद 97.00 रुपये
लखनऊ  95.75 रुपये

इस हिसाब से देखें, तो दिल्ली में सीएनजी की कीमतें बाकी महानगरों के मुकाबले कम है. वहीं, लखनऊ और हैदराबाद में टैक्स और ट्रांसपोर्टेशन की वजह से कीमतें अधिक हैं. 

क्यों CNG की बढ़ रही डिमांड?

  • आज के समय में CNG पेट्रोल-डीजल के हिसाब से एक किफायती विकल्प है. एक अनुमान के मुताबिक, सीएनजी पर प्रति किलोमीटर खर्च लगभग 3.20 रुपये बैठता है, जबकि पेट्रोल पर यह 7 रुपये प्रति किमी तक जा सकता है.  
  • आज के समय में सीएनजी को ‘ग्रीन फ्यूल’ माना जा रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें कार्बन मोनोऑक्साइड और नाइट्रोजन ऑक्साइड जैसे हानिकारक उत्सर्जन बहुत कम होते हैं, जिससे प्रदूषण कम फैलता है. 
  • सीएनजी, पेट्रोल के मुकाबले बेहतर माइलेज देती है. मिसाल के तौर पर, पेट्रोल पर चलनी वाली कार जहां 15 किमी तक का माइलेज देती है. वही कार अकसर सीएनजी पर 25-30 किमी तक चलती है.
  • पेट्रोल या डीजल की तरह सीएनजी में मिलावट का खतरा नहीं होता है.
  • सीएनजी इंजन के अंदर कचरा जमा होने नहीं देती है, जिससे स्पार्क प्लग और इंजन के अन्य हिस्से ज्यादा लंबे समय तक ठीक रहते हैं.
  • सीएनजी हवा से भी हल्की होती है. ऐसे में कभी लीक होने की स्थिति में यह हवा में तुरंत घुल जाती है, जिससे आग लगने का खतरा काफी हद तक टल जाता है. 

ये भी पढ़ें:

Fuel Price Today: क्या सच में चुनाव के बाद बढ़ जाएंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? चेक करें आज का लेटेस्ट रेट 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *