शेयर बाजार में हाहाकार! खुलते ही 700 अंक से अधिक लुढ़का सेंसेक्स

ebbc498af16953b7a6b8119377073e7717905694677511379 original


भारतीय शेयर बाजार में आज बड़ी गिरावट देखी जा रही है. बाजार खुलने के साथ ही बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 700 से अधिक अंक लुढ़ककर 73172 पर आ गया.

वहीं, एनएसई का निफ्टी 219  अंकों की गिरावट के साथ 22991 के स्तर पर आ गया. इस गिरावट के चलते बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप चंद मिनटों में 4,81,88,998.45 से घटकर 4,77,59,117.49 रुपये पर आ गया. 

बाजार में क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के उस सात-दिवसीय समझौते को ठुकरा दिए जाने के चलते आज कच्चे तेल की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी देखी जा रही है.

आज अंतर्राष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 1.5% से 2% की बढ़त के साथ 105.64 से 106.20 डॉलर प्रति बैरल के दायरे में पहुंच गया है. वहीं, अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट में भी 1.1% से अधिक की मजबूती देखी जा रही है और यह 93.40 से 93.55 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

ईरान ने अपने इस प्रस्ताव में शर्त रखी थी कि अगर अमेरिका ईरानी बंदरगाहों से नौसैनिक नाकाबंदी हटा दें, तो इसके बदले वह महत्वपूर्ण शिपिंग रूट होर्मुज (Strait of Hormuz) को कमर्शियल जहाजों की आवाजाही के लिए फिर से खोल देगा. हालांकि, ट्रंप ने इसे मंजूरी नहीं दी है. ट्रंप के इस फैसले के साथ ही सप्लाई में रुकावट आने और भविष्य में तेल की कीमतें बढ़ने की आशंका और बढ़ गई हैं. गिरावट की दूसरी वजह विदेशी निवेशकों (FIIs) की लगातार बिकवाली और अमेरिकी ब्याज दरों का भी दबाव है. 

चंद मिनट में डूबे 4 लाख करोड़

आज कारोबार के दौरान  सबसे ज्यादा बिकवाली बैंकिंग, FMCG और रियल्टी शेयरों में देखी जा रही है. टॉप लूजर में HDFC बैंक, बजाज फाइनेंस, स्टेट बैंक शामिल रहे. यह गिरावट इतनी बड़ी है कि 16  में से 14 सेक्टर्स लाल निशान में कारोबार करे नजर आ रहे हैं. साथ ही मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.2% तक नीचे आ गए हैं.

इसके चलते बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्टेड सभी कंपनियों के टोटल मार्केट कैपिटलाइजेशन (Mcap) को चंद मिनटों में ही करीब 4,29,881 करोड़ (लगभग 4.3 लाख करोड़) का नुकसान पहुंचा.आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, बाजार खुलने के कुछ ही समय भीतर मार्केट कैप 4,81,88,998.45 करोड़ से गिरकर 4,77,59,117.49 करोड़ के लेवल पर आ गया.

ये भी पढ़ें:

आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कितनी है कीमत? 22 और 18 कैरेट का भी चेक करें रेट 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *