‘मुझे ज्यादा कुछ नहीं कहना…’ ‘क्राइम पेट्रोल’ में अजय देवगन ने छीनी कुर्सी तो अनूप सोनी ने कही ये बात

6a6f00724abaa35d70a9c3019288dacb17865304330011064 original


Anup Soni On Ajay Devgn: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन बड़े पर्दे पर अपने फैंस का दिल जीतते रहते हैं. वहीं अब वो छोटे पर्दे पर भी दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहे हैं. अजय देवगन क्राइम बेस्ड मशहूर शो ‘क्राइम पेट्रोल’ के नए सीजन में होस्ट की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. उन्होंने अनूप सोनी को रिप्लेस किया है. अब क्राइम पेट्रोल में बतौर होस्ट रिप्लेस होने पर अनूप सोनी ने रिएक्ट किया है. 

अजय देवगन की एंट्री पर क्या बोले अनूप सोनी?

सालों तक अनूप सोनी ने क्राइम पेट्रोल को होस्ट किया है. हालांकि अब होस्ट के रूप में नए सीजन में इस शो की कमान अजय देवगन संभालने जा रहे हैं. अजय देवगन की एंट्री को लेकर अनूप सोनी ने वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं बोलना है. मेरा इस शो के साथ जुड़ाव लंबा और खास रहा है. इस दौरान दर्शकों ने मुझे बहुत प्यार दिया है. मैं इसके लिए उनका धन्यवाद करता हूं.’

मुझे ज्यादा कुछ नहीं कहना...' 'क्राइम पेट्रोल' में अजय देवगन ने छीनी कुर्सी तो अनूप सोनी ने कही ये बात

ये भी पढ़ें: ‘शर्मनाक है, जाओ पैसे कमाओ और…’ उदयनिधि स्टालिन के विवादित बयान के बाद तृषा कृष्णन ने किया पहला पोस्ट

मैं अजय देवगन का बहुत बड़ा फ़ैन हूं

अनूप सोनी ने आगे खुद को अजय देवगन का बहुत बड़ा फैन बताया. अभिनेता ने कहा, ‘मैं अजय देवगन का बहुत बड़ा फ़ैन हूं. मैंने उनके साथ प्रकाश झा की फ़िल्मों ‘गंगाजल’ और ‘अपहरण’ में काम किया है. मेरा विश्वास है कि वो शो में अपना स्टाइल और नजरिया लेकर आएंगे. मैं नए सीजन के लिए शो की टीम को शुभकामनाएं देता हूं.’ 

 कब शुरू होगा ‘क्राइम पेट्रोल’ का नया सीजन

क्राइम पेट्रोल की शुरुआत साल 2010 में हुई थी. करीब 9 साल तक अनूप सोनी इस शो से जुड़े रहे. अब इसका नया सीजन 31 अगस्त से शुरू होने जा रहा है. अजय देवगन पहली बार टीवी पर होस्ट के रूप में नजर आएंगे. जानकारी के मुताबिक अभिनेता ने इसके 15 एपिसोड की शूटिंग भी खत्म कर ली है. 

अनूप सोनी का वर्कफ्रंट

अनूप सोनी ने ‘क्राइम पेट्रोल’ के अलावा ‘बालिका वधू’ से भी खास पहचान बनाई है. वो कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं. उन्होंने इंटरव्यू में खुलासा किया कि अब वो अगले महीने एक फिल्म और एक वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं. उनके मुताबिक इनमें उनके किरदार बेहद अलग होने वाले हैं. 

ये भी पढ़ें: श्रद्धा कपूर फिल्म ‘ईठा’ की नई रिलीज डेट आउट, अब ‘टॉक्सिक’ से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *