एसएस राजामौली फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म में महेश बाबू, प्रियंका चपोड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे स्टार्स नजर आएंगे. इस फिल्म के बाद एसएस राजामौली अब सूर्या के साथ फिल्म लेकर आएंगे.
उन्होंने फहाद फाजिल की फिल्म के इवेंट ‘डोंट ट्रबल द ट्रबल’ में सूर्या संग फिल्म को लेकर जिक्र किया. इस इवेंट में सूर्या भी नजर आए थे. एसएस राजामौली ने सूर्या के साथ अपनी फिल्म के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब तो दिया लेकिन उन्होंने ये साफ किया कि वो कोई भी ऐसी बात नहीं करेंगे जिससे ‘डोंट ट्रबल द ट्रबल’ इवेंट से ध्यान हट जाए.
सूर्या संग फिल्म को लेकर एसएस राजामौली ने किया रिएक्ट
उन्होंने कहा, ‘मुझे उम्मीद थी कि सवाल होगा और मैं इसका जवाब तैयार करके आया था. हम यहां फिल्म ‘डोंट ट्रबल द ट्रबल’ को प्रमोट करने आए हैं. मैं अगर सूर्या के बारे में कुछ भी कहूंगा तो वो ही सुर्खियां बन जाएंगी.’ उन्होंने आगे कहा, ‘हम जब भी फिल्म करेंगे, ये बहुत स्पेशल होने वाली है.’ जब एसएस राजामौली ने इस प्रोजेक्ट के बारे में बात की तो सूर्या काफी एक्साइटेड दिखे.
अब फैंस सूर्या और एसएस राजामौली की फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं. बता दें कि सूर्या को पिछली बार फिल्म ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ में देखा गया. फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला. बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छी कमाई की. इस फिल्म में वो संजय विश्वनाथ के रोल में दिखे. इसके अलावा वो पहले ‘करुप्पु’, ‘रेट्रो’, ‘कंगुवा’, ‘सरफिरा’ जैसी फिल्मों में दिखे.
ये भी पढ़ें- पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाईकोर्ट तय करेगा सीमा, विवेक ओबेरॉय, जाह्नवी कपूर और आराध्या बच्चन के मामले पहले
वहीं एसएस राजामौली की फिल्मों की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म ‘आरआरआर’ थी. इस फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर लीड रोल में थे. फिल्म को बहुत पसंद किया गया था. इस फिल्म के गाने नाटू नाटू को ऑस्कर अवॉर्ड भी मिला था. एसएस राजामौली ने स्टूडेंट नंबर 1, सिम्हाद्रि, मगधीरा, ईगा, बाहुबली 1, बाहुबली 2 जैसी फिल्में बनाई हैं.