
संजय लीला भंसाली हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक है, जो अपनी शानदार फिल्मों, दमदार किरदारों और खूबसूरत कहानियों के लिए जाने जाते हैं, उनकी आने वाली फिल्म लव एंड वॉर भी काफी चर्चा में है, वहीं उनकी कुछ ऐसी फिल्में भी है जो अपनी कहानी और शानदार अंदाज़ के लिए आज भी लोगों के बीच याद की जाती हैं.
इस लिस्ट में सबसे ऊपर पद्मावत है , जिसने पहले दिन ही 24 करोड़ की कमाई की थी. दीपिका पादुकोण , शाहिद कपूर ,और रणवीर सिंह की इस फिल्म में कहानी के साथ-साथ शानदार अंदाज़ और बेहतरीन सीन भी देखने को मिले थे.
इसके बाद गोलियों की रासलीला रामलीला का नंबर आता है , जिसने पहले दिन ही 16.05 करोड़ की कमाई की थी. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की इस फिल्म में प्यार, संगीत और रंगों से भरी कहानी दिखाई गई थी.
इसके बाद फिल्म बाजीराव मस्तानी का नाम आता है , जिसने पहले दिन ही 12.81 करोड़ की कमाई की थी. रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म में कहानी के साथ इसके संगीत भी लोगों को बहुत पसंद आए थे.
इसके बाद आलिया भट्ट की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ फिल्म ने भी पहले दिन ही 10.50 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म में गंगूबाई की जिंदगी और उसके सफर की कहानी दिखाई गई थी , जिसमें आलिया भट्ट के काम की भी काफी चर्चा हुई थी.
इसके बाद ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म गुजारिश ने भी पहले दिन ही 4 करोड़ की नेट कमाई की थी. इसमें ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बहुत भावुक कहानी दिखाई गई थी.
इस लिस्ट में सांवरिया फिल्म भी शामिल है, जिसने पहले दिन 3 करोड़ की कमाई की थी. इसी फिल्म से रणबीर कपूर और सोनम कपूर ने बॉलीवुड में डेब्यू भी किया था. अब रणबीर ‘लव एंड वॉर’ में एक बार फिर संजय लीला भंसाली के साथ नजर आएंगे.
Published at : 29 Sep 2026 07:04 PM (IST)
Tags :