Happy Ram Navami 2026 Wishes in Sanskrit: राम नवमी का पावन दिन भगवान विष्णु के सातवें अवतार श्रीराम के जन्म से जुड़ा है. चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर अयोध्या राजा दशरथ के महल में रामलला का जन्म हुआ था. नवमी तिथि पर जन्म लेने के कारण भगवान राम के जन्मोत्सव को रामनवमी कहा जाता है. देशभर में रामनवमी का पावन पर्व बहुत ही भव्य तरीके से मनाया जाता है.
इस वर्ष राम नवमी गुरुवार, 26 मार्च 2026 को मनाई जाएगी. हिंदू धर्म से जुड़े लोगों और विशेषकर राम भक्तों के लिए रामनवमी का दिन बेहद खास होता है. भक्त भगवान राम की पूजा-अर्चना करते हैं, रामायण पाठ करते हैं और श्रद्धा व उल्लास के साथ रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है.
रामनवमी के शुभ दिन पर लोग एक दूसरे को इस दिन की बधाई भी देते हैं. लेकिन सोशल मीडिया के दौर में अगर आप कुछ खास तरीके से अपने परिवार वालों, जानकारों या प्रियजनों को रामनवमी की बधाई देना चाहते हैं तो यहां देखिए संस्कृत में रामनवमी की शुभकामनाएं संदेश. संस्कृत में भेजे गए रामनवमी के ये संदेशों में न सिर्फ आध्यात्मिक भाव को प्रकट करते हैं बल्कि इसमें सनातन व भारतीय संस्कृति की झलक भी समाहित है.
यहां देखें संस्कृत में रामनवमी के बधाई संदेश और श्लोक, जिन्हें आप अपने प्रियजनों और परिवार वालों को वाट्सअप, फैसबुक आदि पर भेज सकते हैं. साथ ही अपने स्टेटस पर भी लगा सकते हैं. रामनवी की हार्दिक शुभकामनाएं (Ramnavami 2026 Wishes Images in Sanskrit)
श्रीराम राम रघुनन्दन राम राम।।
श्रीराम राम भरताग्रज राम राम।।
श्रीराम राम रणकर्कश राम राम।।
श्रीराम राम शरणं भव राम राम।।
रामनवमी 2026 शुभाशयाः

भए प्रगट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी।
हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप बिचारी।।
जय श्री राम

लोकाभिरामं रणरंगधीरं राजीवनेत्रं रघुवंशनाथम्।
कारुण्यरूपं करुणाकरं तं श्रीरामचन्द्रं शरणं प्रपद्ये।।

नमामि दूतं रामस्य सुखदं च सुरद्रुमम्।
पीनवृत्त महाबाहुं सर्वशत्रुनिवारणम्।।
अस्तु शुभं रामनवमी!

श्री रामचंद्र कृपालु भजमन हरण भवभय दारुणम।
नवकंज लोचन, कंज मुख, कर कंज, पद कंजारुणम।
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

जिमि सरिता सागर महुँ जाही।
जद्यपि ताहि कामना नाहीं।।
तिमि सुख संपति बिनहिं बोलाएँ।
धरमसील पहिं जाहिं सुभाएँ।।
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
हे रामा पुरुषोत्तमा नरहरे नारायणा केशवा।
गोविन्दा गरुड़ध्वजा गुणनिधे दामोदरा माधवा।।
हे कृष्ण कमलापते यदुपते सीतापते श्रीपते।
बैकुण्ठाधिपते चराचरपते लक्ष्मीपते पाहिमाम्।

रामाय रामचन्द्राय रामभद्राय वेधसे।
रघुनाथाय नाथाय सीतायाः पतये नमः॥
“राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
ॐ आपदामप हर्तारम दातारं सर्व सम्पदाम, लोकाभिरामं श्री रामं भूयो भूयो नामाम्यहम।
श्री रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे, रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः।।
नवमी तिथि मधुमास पुनीता,
शुक्ल पक्ष अभिजीत नव प्रीता,
मध्य दिवस अति शीत न घामा,
पवन काल लोक विश्रामा.
रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं
आनृशंस्यमनुक्रोशः श्रुतं शीलं दमः शमः।
राघवं शोभयन्त्येते षड्गुणाः पुरुषोत्तमम्॥
ये भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2026 Wishes in Sanskrit: संस्कृत में भेजें चैत्र नवरात्रि की बधाई, कहें नवरात्रि शुभाशयाः
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.