IPL 2026: काव्या मारन और अनन्या बिड़ला ने कहां से ली शिक्षा? IPL शुरू होने से पहले जानें रिपोर्ट कार्ड


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

आईपीएल की दुनिया में हाल ही में एक बड़ा सौदा हुआ, जिसने खेल और कारोबार दोनों जगत में हलचल मचा दी. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की 100% हिस्सेदारी एक बड़े समूह ने रिकॉर्ड कीमत पर खरीद ली. ऐसे में अब आदित्य बिड़ला ग्रुप की तरफ से अनन्या बिड़ला क्रिकेट के मैदान में अपनी टीम आरसीबी को चीयर करती दिखेंगी तो वहीं, एसआरएच की तरफ से काव्या मारन काफी सालों से अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम में होती हैं. क्या आपको पता है काव्या और अनन्या ने कहां से पढ़ाई-लिखाई की है?

इस साल आईपीएल का ओपनिंग मैच भी काव्या और अनन्या की टीम का ही होगा. जहां पिछले सीजन की विनर आरसीबी अपने घरेलू मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद को टक्कर देगी. ऐसे में पहले ही दिन दर्शकों को काव्या और अनन्या अपनी-अपनी टीम को सपोर्ट करती दिख सकती हैं. काव्या मारन और अनन्या बिड़ला दोनों ही बड़े कारोबारी घरानों से आती हैं, दोनों की पहचान मजबूत है. साथ ही दोनों ने पढ़ाई भी विदेश की बड़ी यूनिवर्सिटीज से की है.

काव्या मारन

काव्या मारन आज आईपीएल टीम Sunrisers Hyderabad की सीईओ के रूप में जानी जाती हैं. वे Sun TV Network की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर भी हैं. कम उम्र में ही उन्होंने मीडिया और खेल प्रबंधन में अपनी पहचान बना ली है. काव्या की शुरुआती पढ़ाई चेन्नई के प्रसिद्ध Stella Maris College से हुई, जहां से उन्होंने बी.कॉम की डिग्री ली. इसके बाद वे उच्च शिक्षा के लिए इंग्लैंड गईं और Warwick Business School से एमबीए किया. उनकी पढ़ाई का फोकस शुरू से ही कॉमर्स, फाइनेंस और बिजनेस मैनेजमेंट पर रहा. यही वजह है कि वे आज मीडिया, स्पोर्ट्स और बिजनेस के फैसलों में सक्रिय भूमिका निभाती हैं. मैदान पर टीम को सपोर्ट करते हुए उनकी तस्वीरें अक्सर चर्चा में रहती हैं.

अनन्या बिड़ला

अनन्या बिड़ला मशहूर उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी हैं. लेकिन उनकी पहचान सिर्फ परिवार से नहीं, बल्कि अपने काम से भी है. वे एक सफल उद्यमी होने के साथ-साथ गायिका भी हैं. अनन्या की स्कूलिंग मुंबई के American School of Bombay से हुई. इसके बाद वे इंग्लैंड गईं और दुनिया की सबसे टॉप यूनिवर्सिटी में से एक University of Oxford से इकोनॉमिक्स और मैनेजमेंट में पढ़ाई की. सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, उन्होंने 17 साल की उम्र में ही माइक्रोफाइनेंस कंपनी Svatantra Microfin की शुरुआत कर दी थी. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने संगीत में भी रुचि बढ़ाई और बाद में इसे अपने करियर का हिस्सा बनाया.

यह भी पढ़ें – UP Jobs 2026: सरकारी नौकरी का मौका! UP में 2700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, PET पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *