India vs Ireland: सिर्फ वैभव सूर्यवंशी नहीं, ये 2 खिलाड़ी भी आयरलैंड के खिलाफ कर सकते हैं T20I डेब्यू

7cb487c7d28aa9c884f75ce96a01fa4217823572428791212 original


भारतीय क्रिकेट टीम श्रेयस अय्यर के रूप में नए कप्तान के साथ टी20 सफर की नई शुरुआत करने जा रही है. शुक्रवार से आयरलैंड के खिलाफ शुरू हो रही 2 मैचों की टी20 सीरीज को लेकर पूरा देश उत्साहित है, वजह हैं वैभव सूर्यवंशी! वह इस सीरीज में खेलकर इतिहास रच सकते हैं, क्योंकि अभी भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल खेलने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है. वैभव इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं. हालांकि सिर्फ वो नहीं, इस सीरीज में 2 और खिलाड़ी हैं जिनका टी20 डेब्यू हो सकता है.

भारत और आयरलैंड के बीच 2 टी20 मैचों की सीरीज होगी. पहला मैच शुक्रवार, 26 जून को और दूसरा 28 जून को खेला जाएगा. दोनों मैच लोकल समय पर दोपहर 1:30 बजे से शुरू होंगे. भारतीय समयनुसार मैच शाम को 6 बजे से शुरू होंगे. वैभव सूर्यवंशी ने पिछला मैच इंडिया ए के लिए श्रीलंका ए के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल खेला था, जिसमें उन्होंने 11 गेंदों में फिफ्टी का रिकॉर्ड बनाया था. वह शानदार फॉर्म में है, यही फॉर्म फैंस अब इंटरनेशनल क्रिकेट में देखने को उत्सुक हैं.

किसकी जगह खेलेंगे वैभव?

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन के रूप में भारत के पास 3 टॉप क्लास ओपनर्स हैं, जो काफी समय से खेल रहे हैं. श्रेयस अय्यर के सामने दुविधा होगी कि वैभव सूर्यवंशी को किसकी जगह खिलाएं. हालांकि जिस तरह का वैभव प्रदर्शन कर रहे हैं, उनको किसी की जगह रिप्लेस करने पर आलोचना नहीं होगी. वैभव ने IPL 2026 में ऑरेंज कैप के साथ MVP, सबसे ज्यादा छक्के के लिए अवार्ड्स जीते थे. 

यह भी पढ़ें- भारतीय क्रिकेटर आकाश दीप ने लिए सात फेरे, शादी की पहली तस्वीर आई सामने; वीडियो भी वायरल

प्रिंस यादव भी कर सकते हैं आगाज

वैभव सूर्यवंशी के आलावा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव का इस सीरीज में टी20 इंटरनेशनल डेब्यू हो सकता है. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे में डेब्यू कर लिया है. गेंदबाजी कोच ने प्रिंस को लेकर कहा था कि वह टीम सेटअप में फिट हो गए हैं, उनके साथ ऐसा नहीं लगा कि ये उनका नेशनल टीम के साथ पहला कैंप है.

प्रिंस यादव ने IPL 2026 में LSG के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था, वह पॉवरप्ले में बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें पैदा कर रहे थे. उन्होंने 14 मैचों में 16 विकेट लिए थे.

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी इन 3 खिलाड़ियों के लिए बन सकते हैं चुनौती, प्लेइंग-XI में मिल सकता है बड़ा मौका

इस खिलाड़ी का भी हो सकता है डेब्यू

सूर्यांश शेडगे भी आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में डेब्यू कर सकते हैं. 23 वर्षीय ऑलराउंडर को नितीश कुमार रेड्डी की जगह टीम में शामिल किया गया है, जो चोट के कारण बाहर हो गए थे. उनके हालिया फॉर्म को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें रिप्लेसमेंट के रूप में चुना. श्रीलंका में हुई ट्राई सीरीज में उन्होंने इंडिया ए के लिए बल्ले और गेंद, दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया था.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *