यदि आप भी शेयर बाजार में निवेश करते हैं या पसंद करते हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है. क्योंकि आने वाले इस हफ्ते में शेयर बाजार लगातार तीन दिनों तक बंद रहने वाला है. इससे निवेश करने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. तीन दिन लगातार बाजार का बंद होना निवेशकों के लिए काफी बुरी खबर है.
अगले हफ्ते के शुक्रवार को शेयर बाजार बंद रहने वाला है, जिसके अगले दो दिन वीकेंड है. इसी वजह से लगातार तीन दिनों तक शेयर बाजार बंद रहने वाला है.
क्यों बंद रहेगा शेयर बाजार?
दरअसल शुक्रवार को 2 अक्टूबर है, इस दिन देशभर में गांधी जयंती मनाई जाती है. गांधी जयंती की सरकारी छुट्टी होती है, ऐसे में शेयर बाजार बंद रहने वाले हैं. इसके अलगे दिन यानी 3 अक्टूबर को शनिवार है, इस दिन भी शेयर बाजार बंद रहने वाला है. तो वहीं अगले दिन यानी 4 अक्टूबर को रविवार की छुट्टी है. इस वजह से ही शेयर बाजार 2 से 4 अक्टूबर के बीच लगातार बंद रहने वाला है.
चार दिन ही कर पाएंगे ट्रेडिंग
इन छुट्टियों के कारण इस हफ्ते में केवल चार दिन ही लोग ट्रेडिंग कर पाएंगे. ये 4 दिन हैं सोमवार 28 सितंबर से गुरुवार 1 अक्टूबर तक, इन चारों दिन ट्रेडिंग की जा सकती है. हालांकि इसमें से एक दिन यानी सोमवार का दिन निकल चुका है.
कब- कब बंद रहता है शेयर बाजार?
बता दें कि शेयर बाजार वैसे तो हर रोज वर्किंग डे पर खुलता है. सुबह के समय इसके खुलने का समय होता है और तभी से ट्रेडिंग शुरू हो जाती है. तो वहीं शाम को 5 बजे तक बाजार का क्लोजिंग टाइम हो जाता है. इसके अलावा हर सरकारी छुट्टी, त्यौहारों पर भी शेयर बाजार बंद रहता है. जैसे अगले महीने में यानी अक्टूबर में शेयर बाजार 2 अक्टूबर के बाद 20 अक्टूबर को भी बंद रहेगा, क्योंकि उस दिन दशहरा मनाया जाएगा. इसके अलावा दिवाली, क्रिसमस के मौके पर भी शेयर बाजार बंद रहने वाला है.
ये भी पढ़ें: सड़क खोदने वाली JCB में 50 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव