श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर

6d1ee8cb0d6e2752375f8d66ad24ef6617863543895551212 original


श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए चुने गए भारतीय स्क्वॉड में से 5 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं. इसी टीम के कप्तान शुभमन गिल टेस्ट टीम के कप्तान भी हैं. उनके आलावा दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के 3-3 प्लेयर्स इसमें शामिल हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के 1-1 खिलाड़ी स्क्वॉड में हैं. इसमें मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स का कोई खिलाड़ी नहीं है. हालांकि MI के लिए खेलने वाले बुमराह टीम में चुने गए थे, लेकिन चोट के कारण वह बाहर हो चुके हैं. उनके बाद साई सुदर्शन भी बाहर हो गए, नहीं तो GT के 6 खिलाड़ी टीम में  होते. चलिए आपको बताते हैं किस IPL टीम के कौन-कौन से प्लेयर टेस्ट टीम में शामिल है.

गुजरात टाइटंस

टेस्ट टीम में सबसे ज्यादा खिलाड़ी गुजरात टाइटंस के हैं. कप्तान शुभमन गिल के आलावा मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार और मानव सुथार इस टीम के हैं. बता दें कि ये पांचों कभी भी श्रीलंका में टेस्ट नहीं खेले हैं.

दिल्ली कैपिटल्स

केएल राहुल और आकिब नबी पिछले संस्करण तक दिल्ली कैपिटल्स में शामिल थे. पिछले संस्करण LSG के लिए कप्तानी करने वाले ऋषभ पंत ट्रेड के जरिए दिल्ली कैपिटल्स में लौट आए हैं.

राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स के 3 प्लेयर हैं. यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल और रवींद्र जड़ेजा इंडियन प्रीमियर लीग में RR टीम के लिए खेलते हैं., 

लखनऊ सुपर जायंट्स

LSG से कुलदीप यादव हैं जो टेस्ट टीम में शामिल हैं. हालांकि पिछले संस्करण तक वह दिल्ली के लिए खेल रहे थे, लेकिन अब ट्रेड के जरिए LSG में आ गए हैं. ये उनके लिए घर वापसी जैसा है, क्योंकि वह डोमेस्टिक में उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पिछले साल खेले सरफराज खान को लास्ट मोमेंट में शामिल किया गया है. वह चोटिल साई सुदर्शन की जगह टीम में शामिल किए गए हैं, वह टीम के साथ जुड़ गए हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलने वाले देवदत्त पडिक्कल श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा हैं.

यह भी पढ़ें- श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा

भारतीय टेस्ट स्क्वॉड में शामिल प्लेयर्स

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी, सरफराज खान.

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट शेड्यूल

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. दूसरा टेस्ट सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड पर 23 अगस्त से होगा. दोनों टेस्ट भारतीय समयनुसार सुबह 10 बजे से शुरू होंगे.

यह भी पढ़ें- क्रिकेटर रमनदीप के वेडिंग रिसेप्शन में युवराज-अभिषेक का जबरदस्त डांस, देखें वीडियो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *