5 Reasons To Watch Welcome 3: पैसा वसूल फिल्म है ‘वेलकम 3’, टिकट बुक करने से पहले जान लें ये 5 बातें

53633128ad0f0ac64c7c0439b263654c17824690932351400 original


अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस कॉमेडी फ्रैंचाइजी सीरीज को दर्शको से बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है. मल्टीस्टारर कास्ट और जबरदस्त कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म ने रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा बटोरनी शुरू कर दी है. अगर आप इस वीकेंड ‘वेलकम टू द जंगल’ देखने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले जान लीजिए वो 5 वजहें जो इस फिल्म को खास बनाती हैं. 

1. मल्टीस्टारर स्टारकास्ट का जबरदस्त तड़का
‘वेलकम टू द जंगल’ की सबसे बड़ी खासियत इसकी मल्टी स्टारकास्ट है. फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, परेश रावल, राजपाल यादव, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी समेत कई बड़े कलाकार एक साथ नजर आते हैं. इतने सितारों को एक ही फिल्म में देखना अपने आप में खास एक्सपीरियंस है. इस फिल्म का नाम ‘वेलकम टू द जंगल’ है, तो फिल्म के अंदर वाकई में जंगल ही जंगल है. फिल्म में आपको इतने सारे कलाकार देखने मिलेंगे और बीच-बीच में कॉमेडी के ऐसे सीन्स आएंगे, जहां पर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे. 

2. कॉमेडी का भरपूर डोज
अगर आप हल्की-फुल्की कॉमेडी पसंद करते हैं तो ये फिल्म आपको एंटरटेन करेगी. खासकर इंटरवल के बाद गांव वाला ट्रैक, सुनील शेट्टी और अरशद वारसी की नोकझोंक, परेश रावल-राजपाल यादव की कॉमिक टाइमिंग और फरीदा जलाल के सीन खूब हंसाते हैं. इंटरवल से पहले फिल्म की कहानी काफी धीमी चलती है, लेकिन इंटरवल के बाद कहानी थोड़ी मजेदार हो जाती है. जब सभी किरदार एक गांव में पहुंचते हैं, तो वहां कई मजेदार घटनाएं होती हैं. 

5 Reasons To Watch Welcome 3: पैसा वसूल फिल्म है 'वेलकम 3', टिकट बुक करने से पहले जान लें ये 5 बातें

ये भी पढ़ें:- Welcome To The Jungle Collection Live: ‘वेलकम टू द जंगल’ की डबल डिजिट में ओपनिंग तय, हर घंटे छाप रही करोड़ों

3. अक्षय कुमार की दमदार मौजूदगी
‘वेलकम 3’ में अक्षय कुमार पूरी फिल्म को संभालने की कोशिश करते हैं. उनका कॉमिक अंदाज, एनर्जी और स्क्रीन प्रेजेंस कई जगह फिल्म को मजबूती देती है. उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि उन्होंने खुद को पूरी तरह डायरेक्टर के हवाले कर दिया है और हर तरह के सीन करने के लिए तैयार थे. अगर आप अक्षय कुमार के फैन हैं, तो अलग-अलग कॉमिक सिचुएशन में उनका अंदाज आपको जरूर पसंद आएगा. फिल्म में परेश रावल और राजपाल यादव की कॉमेडी आपको अच्छी लगेगी, लेकिन उनकी टाइमिंग थोड़ी सी और अच्छी हो सकती थी. फिल्म का सबसे बेस्ट पार्ट फरीदा जलाल का है. वो जब भी कुछ बोलने के लिए आएंगी तो आप हंसकर लोटपोट हो जाओगे. 

5 Reasons To Watch Welcome 3: पैसा वसूल फिल्म है 'वेलकम 3', टिकट बुक करने से पहले जान लें ये 5 बातें

4. रवीना टंडन के साथ सरप्राइज फैक्टर
‘वेलकम 3’ में अक्षय कुमार और रवीना टंडन की जोड़ी फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज है. लंबे समय बाद दोनों को एक साथ स्क्रीन शेयर करते देखना खास एक्सपीरियंस है. रवीना को फिल्म में अच्छा स्क्रीन स्पेस मिला है और उनकी परफॉर्मेंस ने फैंस का दिल जीत लिया है. वहीं, दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस को फिल्म में बहुत कम स्क्रीन स्पेस और डायलॉग मिले हैं. दिशा को गिने-चुने डायलॉग मिले हैं और जैकलीन का भी लगभग यही हाल है. फिल्म में एक जगह अक्षय कुमार उन्हें ‘मैनीक्योर’ और ‘पेडीक्योर’ कहकर बुलाते हैं. 

5 Reasons To Watch Welcome 3: पैसा वसूल फिल्म है 'वेलकम 3', टिकट बुक करने से पहले जान लें ये 5 बातें

5. फैमिली एंटरटेनर और वन-टाइम वॉच
कहानी कुल मिलाकर ओके है. फिल्म बहुत बड़ी है, इसे छोटी कर सकते थे. 2 घंटा 45 मिनट की ये फिल्म 2 घंटा 20 मिनट की हो सकती थी. लारा दत्ता को फिल्म में जरूरत से ज्यादा स्क्रीन स्पेस दिया गया है, जबकि उनके किरदार को इसकी खास जरूरत महसूस नहीं होती. ‘वेलकम 3’ में और भी बेहतर होने की गुंजाइश थी. ‘वेलकम’ के पहले पार्ट की तुलना में ये फिल्म काफी कमजोर नजर आती है. अगर आप बिना ज्यादा उम्मीदों के सिर्फ हल्का-फुल्का मनोरंजन और हंसी-ठहाकों के लिए फिल्म देखना चाहते हैं, तो इसे एक बार देखा जा सकता है.

ये भी पढ़ें:- ‘वेलकम 3’ में बड़ी-बड़ी हीरोइनों के बीच पूरी लाइमलाइट लूट ले गई ये भोजपुरी एक्ट्रेस, हर रोज रही चर्चा में

Input By : Sushila Upadhyay



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *