
बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं. अब एक्ट्रेस एक बार फिर अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर चर्चा में हैं.

पेरिस फैशन वीक 2026 में जलवा बिखेरने के बाद ऐश्वर्या राय मुंबई लौट आई हैं. इस दौरान उन्होंने बेहद स्टाइलिश अंदाज में एयरपोर्ट पर एंट्री मारी, जहां उनका ग्लैमरस लुक देखने को मिला.

ऐश्वर्या राय बच्चन के एयरपोर्ट लुक ने एक बार फिर सबका ध्यान खींच लिया. एक्ट्रेस ने डार्क प्लम-पर्पल कलर का डबल-ब्रेस्टेड लेदर ट्रेंच कोट पहना था, जिसे उन्होंने डार्क ब्लू फ्लेयर्ड डेनिम जींस और बूट्स के साथ स्टाइल किया.

उनके लुक में सबसे ज्यादा ध्यान उनके रेड-बर्गंडी वेवी हेयर्स ने खींचा. वहीं, सिग्नेचर बोल्ड रेड लिपस्टिक ने उनके ग्लैमरस अंदाज को और निखार दिया.

अपने इस स्टाइलिश लुक को ऐश्वर्या ने बोटेगा वेनेटा के लग्जरी ‘एंडियामो’ बैग के साथ कंप्लीट किया. फोंडेंट ब्राउन रंग का ये खूबसूरत बैग उनके पूरे लुक की खूबसूरती को और बढ़ा रहा था.

इस दौरान ऐश्वर्या ने एयरपोर्ट पर पैपराजी को एक से बढ़कर एक पोज दिए. इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद पैप्स और फैंस से बातचीत की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं.

ऐश्वर्या राय बच्चन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जो अब तेजी से वायरल हो रही हैं.

इन तस्वीरों में एक्ट्रेस का अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर फैंस उनकी सादगी और स्टाइल की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

आमतौर पर ऐश्वर्या जब भी मुंबई में स्पॉट होती हैं, तो पैपराजी को पोज देने के बाद वहां से निकल जाती हैं. लेकिन इस बार उनका अंदाज थोड़ा अलग नजर आया. उन्होंने वहां रुककर पैप्स और फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाईं.
Published at : 30 Sep 2026 08:45 AM (IST)
Tags :