PSEB 10th result 2026: पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, जानिए कैसे डाउनलोड कर सकते हैं मार्कशीट

9473889745b0016fe346c01f698ff60a17784735686481094 original


PSEB 10th result 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के दसवीं के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. बोर्ड ने आज यानी 11 मई को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में  शामिल हुए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर कार्ड ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद अब छात्र रोल नंबर की मदद से विषयवार अंक, पासिंग स्टेटस और दूसरी जरूरी जानकारी देख सकते हैं. इस साल पंजाब बोर्ड की 10वीं परीक्षा में करीब 2.8 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था. बोर्ड की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार रिजल्ट घोषित होते ही वेबसाइट पर एक साथ ज्यादा ट्रैफिक आने की संभावना भी है, इसलिए छात्रों को धीरज रखने की सलाह दी गई है.

प्रेस कांफ्रेंस कर जारी किया रिजल्ट 

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अमरपाल सिंह ने दसवीं का रिजल्ट आज 11 मई को प्रेस कांफ्रेंस के जरिए जारी किया है. रिजल्ट जारी होने के बाद अब छात्र बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के साथ बोर्ड कुल पास प्रतिशत, टॉपर्स लिस्ट और दूसरे जरूरी आंकड़े भी जारी कर दिए हैं. वहीं  पिछले कुछ वर्षों से पंजाब बोर्ड का रिजल्ट बेहतर रहा है. 

कैसे रहा पंजाब बोर्ड 10वीं बोर्ड का रिजल्ट?

इस बार पंजाब बोर्ड दसवीं की परीक्षा में कुल पासिंग प्रतिशत 94.52 प्रतिशत रहा है. यह पासिंग प्रतिशत पिछले साल के मुकाबले 1 प्रतिशत कम बताया जा रहा है. पिछले साल 10वीं पंजाब बोर्ड का पासिंग प्रतिशत 95.61 प्रतिशत रहा था. वहीं पंजाब बोर्ड में इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है. लड़कियों का पासिंग प्रतिशत कुल 95.96 प्रतिशत रहा जबकि लड़कों का पासिंग प्रतिशत 93.23 प्रतिशत रहा. पंजाब बोर्ड 10वीं में बेटियों ने बाजी मारी है. बोर्ड में इस बार हरलीन शर्मा ने 99.38 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया है. वहीं दूसरे नंबर पर रिया रानी ने 99.23 प्रतिशत अंक हासिल किए. पंजाब बोर्ड 10वीं में तीसरे नंबर पर 99.23 प्रतिशत के साथ बनी महेश शर्मा रही है.  

ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों ने मारी बाजी

इस बार पंजाब बोर्ड 10वीं की परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों का प्रदर्शन शहरी क्षेत्र से बेहतर रहा है. ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों का कुल पासिंग प्रतिशत 95.35 प्रतिशत रहा, जबकि शहरी क्षेत्र का पासिंग प्रतिशत 92.98 प्रतिशत रहा. वहीं सरकारी स्कूलों का पासिंग प्रतिशत 94.45 प्रतिशत रहा, जबकि प्राइवेट स्कूलों का पासिंग प्रतिशत 95.97 प्रतिशत रहा.

ऐसे चेक करें पंजाब बोर्ड दसवीं का रिजल्ट 2026

  • पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे.
  • सबसे पहले पहले ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर जाए.
  • इसके बाद होम पेज पर दिए गए PSEB Class 10 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरें.
  • इसके बाद सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • फ्यूचर के लिए स्कोर कार्ड डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.

ये भी पढ़ें-JEE Advanced 2026: जेईई एडवांस 2026 का एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप 11 मई को होगी जारी, जानें पूरा प्रोसेस

डिजिलॉकर पर भी मिलेगी डिजिटल मार्कशीट

छात्र डिजिलॉकर के जरिए अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए छात्रों को डिजिलॉकर एप या वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा. इसके बाद एजुकेशन सेक्शन पर पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड चुनना होगा. वहां क्लास 10वीं मार्कशीट लिंक पर क्लिक करके रोल नंबर भरने पर डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड की जा सकेगी. बोर्ड ने साफ किया है कि ऑनलाइन जारी की गई मार्कशीट प्रोविजनल होगी. ओरिजिनल मार्कशीट बाद में स्कूलों के माध्यम से छात्रों को दी जाएगी.

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?

पंजाब बोर्ड की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी होगा. वहीं कुछ विषयों में अलग पासिंग नियम भी लागू है. अगर कोई छात्र एक या दो विषय में सफल नहीं हो पाता तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका दिया जाएगा. वहीं रिजल्ट के दौरान कई छात्र तनाव और चिंता महसूस करते हैं. इसे देखते हुए पंजाब बोर्ड ने छात्रों के लिए हेल्पलाइन सुविधा भी शुरू की है. छात्र टोल फ्री नंबर पर कांटेक्ट करके काउंसलर और मनोवैज्ञानिकों से बात कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-NEET UG 2026 Under Investigation: NEET UG 2026 में गड़बड़ी के संकेत, NTA और केंद्रीय एजेंसियों ने शुरू की जांच

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *