कल जारी हो सकती है नीट पीजी 2026 एग्जाम सिटी स्लिप, 30 अगस्त को होगी परीक्षा

df5956a94feb1e3ab89b8a1715c3265a17863581794161094 original


NEET PG 2026: नीट पीजी 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट है. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन एंड मेडिकल साइंसेज कल यानी 11 अगस्त 2026 को नीट पीजी 2026 की एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर सकता है. जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है वे सिटी स्लिप जारी होने के बाद इसे NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपने लॉगिन डिटेल्स की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे. नीट पीजी 2026 की परीक्षा 30 अगस्त 2026 को आयोजित होनी है, जबकि एडमिट कार्ड 27 अगस्त को जारी किया जाएगा. 

सिटी स्लिप से मिलेगी परीक्षा शहर की जानकारी 

नीट पीजी की सिटी इंटिमेशन स्लिप में उम्मीदवार को उस शहर की जानकारी दी जाएगी. जहां उसका परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया है. यह स्लिप खासतौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए जरूरी होगी, जिन्हें परीक्षा देने के लिए दूसरे शहर की यात्रा करनी है. इससे वह परीक्षा से पहले यात्रा और रहने की व्यवस्था कर सकेंगे. हालांकि उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि सिटी स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है. इसमें परीक्षा शहर की जानकारी मिलेगी, जबकि परीक्षा केंद्र का पूरा पता रिपोर्टिंग और एडमिशन से जुड़ी जरूरी जानकारी एडमिट कार्ड में दी जाएगी. 

30 अगस्त को होगी नीट पीजी की परीक्षा 

NBEMS की तरह शेड्यूल के अनुसार नीट पीजी 2026 का आयोजन 30 अगस्त 2026 को किया जाएगा. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 27 अगस्त को जारी होने की उम्मीद है. उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ वैलिड पहचान पत्र भी लेकर जाना होगा. नीट पीजी, एमडी, एम, एस और पीजी डिप्लोमा जैसे पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित की जाने वाली पात्रता और रैंकिंग परीक्षा है. इसके अलावा पोस्ट एमबीबीएस डीएनबी, पोस्ट एमबीबीएस, डायरेक्टर 6 ईयर डीआरएनबी और NBEMS  के दो वर्षीय पोस्ट एमबीबीएस डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन भी नीट यूजी के जरिए किया जाता है.

ये भी पढ़ें-तमिलनाडु के प्रणव इलांगो ने रचा इतिहास, मिली 3.55 करोड़ की स्कॉलरशिप 

इसे डाउनलोड करें नीट पीजी सिटी स्लिप 

  • नीट पीजी सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट nbe.edu.in. पर जाए.
  • इसके बाद नीट पीजी 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब मांगी गई लोगों डिटेल्स भरें.
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • अब सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी, इसे डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें. 

सिटी स्लिप में क्या-क्या जानकारी होगी?

नीट पीजी 2026 के सिटी स्लिप में उम्मीदवारों से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारी दी जाएगी. इसमें मुख्य रूप से उम्मीदवार का नाम, एप्लीकेशन नंबर, रोल नंबर, आवंटित परीक्षा शहर, परीक्षा की तारीख और जरूरी निर्देश शामिल हो सकते हैं. उम्मीदवारों को यह भी बताया गया है कि परीक्षा केंद्र का विस्तृत पता एडमिट कार्ड में दिया जाएगा, इसलिए सिटी स्लिप जारी होने के बाद भी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का इंतजार करना होगा.

ये भी पढ़ें-नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *