‘ये तो इनकी आदत बन गई है’, ‘डॉन 3’ से रणवीर सिंह के बाहर होने पर फरहान अख्तर का तंज

a9234e69f5ce453724653f5cc826094717864226318531296 original


बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ से बाहर होने को लेकर बॉलीवुड में काफी विवाद हुआ. मामले में कानूनी नोटिस तक भेजे गए. फिल्ममेकर फरहान अख्तर और रणवीर के बीच इस मुद्दे को लेकर मतभेद बने हुए हैं. अब फरहान ने एक इंटरव्यू में रणवीर पर इशारों-इशारों में तंज कसा और उनके फिल्म छोड़ने को एक पैटर्न बताया.

सैफ अली खान ने छोड़ी थी फिल्म
हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए इंयरव्यू में फरहान अख्तर ने अपनी पहली फिल्म ‘दिल चाहता है’ के 25 साल पूरे होने पर फिल्म के लीड एक्टर सैफ अली खान के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि शूटिंग शुरू होने से कुछ दिन पहले सैफ ने फिल्म छोड़ने का फैसला कर लिया था.

दरअसल, सैफ की दूसरी फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल बदल गया था, जिसकी वजह से उनकी डेट्स को लेकर परेशानी हो गई. ऐसे में उन्होंने फरहान की फिल्म छोड़ने का फैसला किया. फरहान ने बताया कि सभी ने सैफ को रोकने की कोशिश की, लेकिन वो अपने फैसले पर कायम रहे. फरहान ने कहा, ‘मेरे लिए यह बहुत बड़ा झटका था. जब हम सैफ से मिले और इस फिल्म पर काम शुरू किया, तब हमें लगा कि इस किरदार को उनके अलावा कोई और निभा ही नहीं सकता था. ये सच में दिल तोड़ने वाला पल था.’

ये भी पढ़ेंः South OTT Release This Week: ‘कट्टालान’ से ‘मिस्टर वर्क फ्रॉम होम’ तक, इस हफ्ते ओटीटी पर 7 नई साउथ फिल्मों-सीरीज मचाएंगी धमाल

‘डॉन 3’ से रणवीर सिंह के बाहर होने पर फरहान अख्तर का तंज
सैफ के फिल्म छोड़ने की बात करते हुए फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ से बाहर होने का भी जिक्र किया. उन्होंने रणवीर का नाम लिए बिना मजाकिया अंदाज में तंज कसा और कहा, ‘फिल्म की शूटिंग शुरू होने में बस एक महीना बाकी था, लगता है आजकल ये एक पैटर्न बन गया है.’ फरहान ने कहा, ‘लेकिन ऐसा सिर्फ मेरे साथ नहीं हुआ है… ऐसी चीजें होती रहती हैं.’

‘डॉन 3’ से क्यों बाहर हुए रणवीर सिंह?
बता दें कि रणवीर सिंह ने ‘डॉन 3’ की शूटिंग शुरू होने से कुछ दिन पहले ही फिल्म से बाहर होने का फैसला किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह ने फिल्म की साइनिंग अमाउंट वापस करने की पेशकश की थी, लेकिन मेकर्स ने प्री-प्रोडक्शन में हुए नुकसान के लिए करीब 45 करोड़ रुपये की मांग की थी.

बाद में फरहान ने इस मामले को फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के सामने रखा. इसके बाद फिल्म संस्था ने ‘डॉन 3’ छोड़ने के फैसले को लेकर रणवीर के साथ नॉन-कोऑपरेशन का ऐलान किया, लेकिन बाद में ये निर्देश वापस ले लिया गया. संस्था ने ये भी साफ किया कि रणवीर को बैन नहीं किया गया था.

ये भी पढ़ेंः सिंटा के मेंबर्स के आरोपों पर पूनम ढिल्लों ने किया रिएक्ट, बोलीं- हमने गिफ्ट पर 1 लाख खर्च किया



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *