‘इसके पैसे कौन देगा?’, करण जौहर के पिता ने ये कहकर रिजेक्ट कर दिया था ‘कॉफी विद करण’ का आइडिया

4d7ebe1ef10e74cddedfcac9779b6c3f17907614906331296 original


फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने शो ‘कॉफी विद करण’ के 9वें और आखिरी सीजन का ऐलान कर दिया है. हाल ही में उन्होंने ने अपने पॉपुलर चैट शो का प्रोमो शेयर करते हुए बताया कि वो इस शो के साथ अपनी इस जर्नी को अब खत्म करने जा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि वो आखिरी बार अपनी कॉफी मग उठाएंगे और अपकमिंग सीजन के साथ इस सफर को अलविदा कहेंगे. ‘कॉफी विद करण 9’ का प्रीमियर 14 अक्टूबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर होगा. 

करण जौहर के पिता ने रिजेक्ट कर दिया था ‘कॉफी विद करण’
अनाउंसमेंट करते हुए करण जौहर ने ‘कॉफी विद करण’ के सफर को याद किया. उन्होंने माना कि ये सफर भी शो की तरह ही कभी अनप्रेडिक्टेबल, बेबाक और यादगार रहा. 

वीडियो में करण जौहर ने ये भी बताया कि जब उन्होंने 2004 में पहली बार अपने पिता यश जौहर को ‘कॉफी विद करण’ का आइडिया बताया था, तो उनका रिएक्शन कैसा था. करण ने बताया कि वो अपने पिता के पास गए और कहा कि वो एक टॉक शो होस्ट करना चाहते हैं, जिसमें दो सेलिब्रिटीज या स्टार्स को बुलाकर उनके साथ खुलकर बातचीत करेंगे.

‘तुम्हें कौन पैसे देगा?’
उनकी बात सुनकर यश जौहर ने उनसे कहा, ‘करण, तुम अपने दोस्तों को बुलाओगे? बातें करोगे? जो तुम रोज करते हो. उसके तुम्हें कौन पैसे देगा?’ करण ने बताया कि उनके पिता को उस वक्त इस आइडिया पर यकीन नहीं हुआ था.

वहीं, ‘कॉफी विद करण’ के आखिरी सीजन को लेकर करण जौहर ने कहा, ‘कुछ सफर ऐसे होते हैं, जिन्हें खत्म करने का आप कभी प्लान नहीं बनाते. बस अंदर से कहीं पता चल जाता है कि अब उन्हें अलविदा कहने का वक्त आ गया है. ‘कॉफी विद करण’ मेरी जिंदगी का बेहद खास हिस्सा रहा है. इस शो ने मुझे दोस्ती, यादें, कई पागलपन भरे पल, ढेर सारा प्यार और कंट्रोवर्सी भी दिए हैं.’

करण ने आगे कहा, ‘इन सबके बीच एक चीज हमेशा बनी रही और वो था दर्शकों का प्यार. उन्होंने हमारे साथ हंसा, बहस की, हमें ट्रोल किया, हमारा जश्न मनाया और सबसे जरूरी बात, हर बार एक और कप कॉफी के लिए वापस आते रहे. आखिरी सीजन मेरे लिए उन सभी लोगों के साथ आखिरी बार कॉफी का मग उठाने का मौका है, जिन्होंने ‘कॉफी विद करण’ को वो बनाया जो आज है.’

इस दिन होगा ‘कॉफी विद करण 9’ का प्रीमियर
बता दें कि ‘कॉफी विद करण 9’ का प्रीमियर 14 अक्टूबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर होगा. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *