दिल्ली-मुंबई, पटना और लखनऊ, महंगा होने के बाद आपके शहर में कितने का मिल रहा गैस सिलेंडर?

f480efe8316d8bcdde4a29962bc676ff17908182862631435 original


आज अक्टूबर का पहला दिन है और महीने की शुरुआत के साथ ही लोगों को बड़ा झटका लगा है. एक तो पहले से ही लोग महंगाई और नए नियमों के बीच जुझ रहे हैं और ऐसे में एलपीजी के दाम में भी बढ़ोतरी हो गई. कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 62.50 रुपए बढ़ गए हैं. वहीं, पटना में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 71.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. इसी के साथ दिल्ली में जिस सिलेंडर का रेट पहले 2,747.50 रुपए प्रति 19 किलोग्राम था वो अब बढ़कर 2,810 रुपए प्रति 19 किलोग्राम हो गया है. 

इसके बाद से ही लोगों के मन में घरेलू गैस सिलेंडर के लेकर भी काफी सवाल आ रहे हैं. तो बता दें कि 14 किलो वाले गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यहां से आप जान सकते हैं कि आज आपके शहर में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर, कितने का मिल रहा है. यहां अलग- अलग शहरों के हिसाब से रेट लिस्ट दी गई है. 

शहर अनुसार, घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए ताजा दाम- 

शहर का नाम घरेलू सिलेंडर के रेट कमर्शियल सिलेंडर के रेट 
दिल्ली 942 रुपए प्रति 14 किलोग्राम 2,810 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
मुंबई 941.50 रुपए प्रति 14 किलोग्राम 2,763.5 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
कोलकाता  968 रुपए प्रति 14 किलोग्राम 2,946.50 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
बेंगलुरु 944.50 रुपए प्रति 14 किलोग्राम 2,893.5 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
हैदराबाद 994 रुपए प्रति 14 किलोग्राम 3,058.5 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
चेन्नई 957.50 रुपए प्रति 14 किलोग्राम 2,978.5 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
कटक 968.00 रुपए प्रति 14 किलोग्राम 2,947.5 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
कोयंबटूर  959.00 रुपए प्रति 14 किलोग्राम 3,002.5 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
रांची  1,010.50 रुपए प्रति 14 किलोग्राम 2,988 रुपए प्रति 19 किलोग्राम

इसके पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम कब बढ़े थे?

1 अक्टूबर के पहले पिछले महीने भी यानी 1 सितंबर को भी कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा हुआ था. तब इसके दाम में 9.50 रुपए प्रति सिलेंडर की मामूली बढ़ोतरी हुई थी.

वहीं, इससे पहले 1 अगस्त और 1 जुलाई को इसके रेट कम हुए थे. 1 अगस्त को ये सीधा 192 रुपए से 209 रुपए तक सस्ता हो गया था. वहीं, 1 जुलाई को भी 183.50 रुपए की कटौती हुई थी. 

1 अक्टूबर से 62 रुपए महंगा हुआ LPG सिलेंडर, अब कितने का मिलेगा?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *