Exclusive: पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने बताए भारत के चांस, बोलीं- कंसिस्टेंसी रखी तो टीम करेगी अच्छा प्रदर्शन

2cef4296baa28bfb0a37c36d97ab052317865084626841212 original


विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप 15 अगस्त से शुरू होने जा रहा है. इस बड़े टूर्नामेंट को लेकर भारतीय महिला हॉकी टीम की तैयारियां कैसी हैं और इस बार टीम से कितनी उम्मीदें हैं, इसे लेकर ABP News कंसल्टेंट रवीश बिष्ट ने पूर्व भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल से खास बातचीत की.

सवाल 1: रानी, भारतीय महिला हॉकी टीम के वर्ल्ड कप में क्या चांस हैं?

रानी रामपाल: भारतीय महिला टीम अच्छा कर रही है. अभी टीम ने नेशंस कप में खेलकर वापसी की है, जिससे टीम का कॉन्फिडेंस काफी बढ़ा हुआ है. वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम काफी अच्छी है, क्योंकि इस टीम में एक्सपीरियंस और यूथ का अच्छा मिश्रण है. जब किसी टीम के पास अनुभवी खिलाड़ी भी हों और युवा खिलाड़ी भी हों, तो टीम का बैलेंस अच्छा रहता है और ऐसी टीम किसी भी बड़े टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है. मुझे उम्मीद है कि भारतीय टीम वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करेगी.

सवाल 2: बड़े टूर्नामेंट्स, चाहे ओलंपिक्स हों या वर्ल्ड कप, वहां भारतीय महिला टीम वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाई है, जैसी उससे उम्मीद की जाती है. इसकी क्या वजह रही?

रानी रामपाल: बड़े टूर्नामेंट के लिए एक्सपीरियंस बहुत जरूरी होता है. खासकर जब आप ओलंपिक्स या वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट में खेलते हैं, तो वहां प्रेशर को हैंडल करना काफी महत्वपूर्ण होता है. हमने दो बार ओलंपिक्स के लिए क्वालीफाई किया और एक बार हम चौथे स्थान पर भी रहे. अब टीम के साथ विदेशी कोच शॉर्ड मारिजने लंबे समय से जुड़े हुए हैं और उन्होंने टीम को अच्छी तरह तैयार किया है. इसलिए मुझे लगता है कि इस बार भारतीय टीम वर्ल्ड कप में अच्छी परफॉर्मेंस दे सकती है.

सवाल 3: इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के किन खिलाड़ियों पर खास नजर रहेगी?

रानी रामपाल: भारतीय टीम के पास काफी अच्छे खिलाड़ी हैं. कप्तान सलीमा टेटे के पास काफी अनुभव है. इसके अलावा, सविता, नवनीत और सुशीला चानू जैसी खिलाड़ी भी काफी अनुभवी हैं. वहीं टीम में कुछ नई खिलाड़ी भी हैं, जैसे इशिका और साक्षी. इनके लिए यह पहला वर्ल्ड कप है, लेकिन ये दोनों काफी टैलेंटेड खिलाड़ी हैं। इसलिए इन युवा खिलाड़ियों पर भी नजर रहेगी.

यह भी पढ़ें- क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जार्जिना से की शादी, दूल्हा-दुल्हन बनने के बाद का पहला Photo वायरल

सवाल 4: भारत के ग्रुप में इंग्लैंड, चीन और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमें हैं. ऐसे में भारत के लिए ग्रुप स्टेज कितना मुश्किल रहने वाला है?

रानी रामपाल: वर्ल्ड कप में कोई भी टीम आसान नहीं होती. हर टीम पूरी तैयारी के साथ आती है और हर मैच महत्वपूर्ण होता है. हर टीम अपना बेस्ट देने के लिए मैदान पर उतरती है. इसलिए भारतीय टीम को हर मैच को एक जैसी गंभीरता के साथ लेना होगा और यही सोच रखनी होगी कि हमें मैच जीतना है. चीन के खिलाफ भारत की अच्छी टक्कर देखने को मिलेगी. इंग्लैंड के खिलाफ भी भारतीय टीम ने कई मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन किया है. वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम काफी फिट रहती है और उनके खिलाफ भी भारतीय टीम मुकाबला करने में सक्षम है. इसलिए ग्रुप में तीनों टीमों के खिलाफ मुकाबला कड़ा होगा और किसी भी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता.

सवाल 5: एक ऐसी कौन सी चीज है जिस पर भारतीय टीम को इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है?

रानी रामपाल: सबसे जरूरी चीज है कंसिस्टेंसी. टीम को पूरे टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा. इसके अलावा हमें अपनी स्ट्रेंथ पर ध्यान देना होगा। बड़े टूर्नामेंट में हर क्वार्टर महत्वपूर्ण होता है. आप किसी भी क्वार्टर में ढील नहीं दे सकते. इसलिए टीम को हर क्वार्टर को पूरी गंभीरता और फोकस के साथ खेलना होगा. अगर भारतीय टीम अपनी कंसिस्टेंसी बनाए रखती है, तो वह इस वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है.

यह भी पढ़ें- सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक

सवाल 6: जब आप भारतीय टीम की कप्तानी करती थीं,तब से लेकर अबतक क्या बदलाव आया है?

रानी रामपाल: पहले की टीमों को ज्यादा एक्सपोजर नहीं मिलता था. लेकिन आज की टीम के पास काफी ज्यादा एक्सपोजर है. अभी भारतीय टीम अर्जेंटीना गई और वहां खेलकर आई. वर्ल्ड कप से पहले जर्मनी में भी टीम ने मुकाबले खेले. जब आप दुनिया की बड़ी टीमों के खिलाफ खेलते हैं, तो उसका फायदा बड़े टूर्नामेंट की तैयारी में मिलता है. पहले हमारी टीम के सामने एक्सपोजर की कमी थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है. आज टीम के पास गोलकीपिंग का अलग कोच है, अलग-अलग कोचिंग स्टाफ है और साथ ही साइंटिफिक एडवाइजर भी हैं. जब किसी टीम को इस तरह की सुविधाएं और सपोर्ट सिस्टम मिलता है, तो उसका प्रदर्शन बेहतर होता है. मुझे पूरी उम्मीद है कि भारतीय महिला हॉकी टीम इस वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करेगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *