वनडे में भारत का सबसे बड़ा रन चेज कितना? कभी नहीं छुआ 400 का आंकड़ा 

70c86c57a200e2a9dc4fc3e368e70deb17907764178941364 original


भारत और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार (30 सितंबर) को दूसरा वनडे गुवाहाटी में खेला जा रहा है. मैच में पहले बैटिंग करने के बाद वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 405-7 रन बोर्ड पर लगाए. भारत को जीत के लिए 406 रन बनाने होंगे. इस आंकड़े को देखकर सबके मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि फॉर्मेट में भारत का सबसे बड़ा सफल रन चेज कितना है? क्या भारत इस आंकड़े को चेज कर पाएगा या नहीं. 

सबसे पहले तो आपको बता दें कि भारत ने अब तक एक बार भी 400 या उससे ज्यादा का सफल रन चेज नहीं किया है. इससे पहले भी भारत को वनडे में 400 से ज्यादा का लक्ष्य मिल चुका है, लेकिन मेन इन ब्लू उसे चेज नहीं कर सकी थी. तो अब आइए जानते हैं कि भारत ने सबसे बड़ा सफल रन चेज कितने रन का किया है. 

वनडे में भारत का सबसे बड़ा सफल रन चेज

अब तक टीम इंडिया ने वनडे में सबसे बड़ा सफल रन चेज 360 रनों का किया है. 2013 में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 359-5 रन बोर्ड पर लगाए थे. 

चेज करते हुए टीम इंडिया ने सिर्फ 43.3 ओवर में 1 विकेट पर 362 रन बनाकर जीत हासिल कर ली थी. ओपनिंग पर उतरे रोहित शर्मा ने 17 चौके और 4 छक्के लगाकर नाबाद 141 रनों की पारी खेली थी. नंबर तीन पर विराट कोहली ने 52 गेंदों में 100* रन बनाए थे, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे थे. वहीं ओपनिंग पर दूसरे बल्लेबाज के रूप में उतरे शिखर धवन शतक से चूक गए थे. धवन ने 86 गेंदों में 14 चौके लगाकर 95 रन बनाए थे. 

गुवाहाटी में वेस्टइंडीज की तरफ से लगे 3 शतक 

गुवाहाटी के वनडे में वेस्टइंडीज की तरफ से 3 बल्लेबाजों ने शतकीय पारियां खेलीं. आमिर जंगू ने 77 गेंदों में 114 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. नंबर तीन पर बैटिंग करते हुए कप्तान शाई होप ने 104 रनों की पारी खली, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के जड़े. ओपनिंग पर उतरे जॉन कैम्पबेल ने 68 गेंदों में 101 रन बनाए. उनके बल्ले से 9 चौके और 5 छक्के निकले. 

 

यह भी पढ़ें: कैंपबेल, आमिर और शाई होप… वेस्टइंडीज ने ‘ट्रिपल शतक’ के साथ रचा इतिहास



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *