Women Entrepreneurs India: अगर आपको लगता है कि बिजनेस में सिर्फ युवा ही बड़ा नाम बना सकते हैं, तो ये आपकी सोच बदल सकती है. भारत की कई महिला कारोबारी 65 साल की उम्र पार करने के बाद भी बड़ी कंपनियों को संभाल रही हैं. नई लिस्ट में ऐसी 10 महिलाओं के नाम शामिल किए गए हैं, जिनकी कंपनियों की कुल मार्केट वैल्यू करीब 4.3 लाख करोड़ रुपये है. इन महिलाओं ने सालों की मेहनत और सही फैसलों से अपने बिजनस को नई बुलंदियां पर पहुंचाया है.
राजनी बेक्टर सबसे आगे
इस लिस्ट में सबसे ऊपर राजनी बेक्टर का नाम है. 86 साल की उम्र में भी वो बेकरी और फूड बिजनेस की बड़ी पहचान मानी जाती हैं. उनकी कंपनी मिसेज बेक्टर्स फूड स्पेशलिटीज देश-विदेश में अपने प्रोडक्ट्स बेचती है. दूसरे पर प्रीथा रेड्डी और सुनीता रेड्डी हैं, जिन्होंने अपोलो हॉस्पिटल्स को देश की सबसे बड़ी हेल्थकेयर कंपनियों में शामिल करने में अहम रोल निभाई है.
स्वाति पीरामल भी शामिल
तीसरे नंबर पर स्वाति पीरामल हैं. वो पीरामल ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन हैं और देश की जानी मानी बिजनेस लीडर्स में गिनी जाती हैं. स्वाति पीरामल का नाम इसलिए भी चर्चा में रहता है क्योंकि वो बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की समधन हैं. उन्होंने फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में अपनी मजबूत पहचान बनाई है.
यह भी पढ़ें: क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है
हुरुन की इस लिस्ट में किरण मजूमदार-शॉ अरुंधति भट्टाचार्य, बीना मोदी, लीना गांधी तिवारी, मल्लिका श्रीनिवासन, अर्शिया ए. लालजी और विनीता सिंघानिया जैसी कई टॉप लीडर महिला कारोबारियों के नाम भी शामिल हैं. इन महिलाओं ने फार्मा, बैंकिंग, ट्रैक्टर, सीमेंट, एफएमसीजी और कई दूसरे सेक्टर में अपनी कंपनियों को नई बुलंदियों तक पहुंचाया है.
यह भी पढ़ें: Online Delivery: 10 मिनट डिलीवरी का दूसरा चेहरा, शिकायतों का लगा अंबार
ये लिस्ट बताती है कि सफलता की कोई फिक्स उम्र नहीं होती है. अगर सोच अच्छी हो, मेहनत लगातार हो और फैसले सही हों, तो उम्र सिर्फ एक नंबर बनकर रह जाती है. यही वजह है कि ये महिला कारोबारी आज देश की नई जनरेशन के लिए सीख बन चुकी हैं और ये साबित कर रही हैं कि तजुर्बा के दम पर भी बिजनेस की दुनिया में लंबे समय तक राज किया जा सकता है.
यह भी देखें-