NEET UG 2026 री-एग्जाम के लिए छात्रों के पास एक महीने का समय, ये टिप्स आएंगे बहुत काम 

3e2f47fc4eb53023b78c0eb2c9f162f417788283929451094 original


NEET UG 2026: देशभर में लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आखिरकार नीट यूजी 2026 री-एग्जाम की नई तारीख घोषित कर दी है. पेपर लीक विवाद के बाद रद्द की गई परीक्षा अब 21 जून 2026 को दोबारा आयोजित होगी. ऐसे में अब छात्रों के पास तैयारी के लिए लगभग 1 महीने का समय बचा है. इससे पहले 3 मई को आयोजित हुई नीट यूजी परीक्षा को लेकर कई राज्यों में पेपर लीक और गड़बड़ी के आरोप सामने आए थे. जांच के बाद केंद्र सरकार और एनटीए ने परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया.

अब री-एग्जाम की तारीख सामने आने के बाद छात्र दोबारा तैयारी में जुट गए हैं. करीब 22 लाख से ज्यादा छात्रों के लिए यह समय काफी अहम माना जा रहा है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि अब नए टॉपिक पढ़ने की बजाय रिवीजन, मॉक टेस्ट और टाइम मैनेजमेंट पर ज्यादा फोकस करना चाहिए. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि नीट यूजी री-एग्जाम के लिए छात्रों की तैयारी में कौन से टिप्स बहुत काम आएंगे. 

21 जून को होगा री-एग्जाम 

एनटीए की ऑफिशियल सूचना के अनुसार नीट यूजी 2026 री-एग्जाम देशभर में 21 जून को एक साथ कराया जाएगा, परीक्षा रविवार को आयोजित होगी. सुरक्षा को लेकर इस बार एक्स्ट्रा इंतजाम किए जा रहे हैं. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी माना की 3 मई को हुई परीक्षा में पेपर लीक हुआ था, जिसके बाद परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया. बताया जा रहा है कि छात्रों को इस बार परीक्षा में 15 मिनट एक्स्ट्रा समय भी मिलेगा. वहीं एडमिट कार्ड 14 जून से डाउनलोड किए जा सकेंगे. इसके अलावा एनटीए ने साफ किया है कि जो छात्र पहले परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें एग्जाम के लिए फिर से आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी. किसी भी उम्मीदवार से एक्स्ट्रा फीस भी नहीं ली जाएगी, छात्र अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट नीट यूजी पोर्टल से डाउनलोड कर सकेंगे. 

तैयारी के लिए अब क्या करें छात्र?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अब छात्रों को घबराने के बजाय, अपनी तैयारी को और मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए. इस समय सबसे जरूरी है कि छात्र अपनी कमजोरी को पहचाने और उनके टॉपिक पर ज्यादा काम करें, जहां बार-बार गलती हो रही है. 

NCERT पर सबसे ज्यादा फोकस करें 

नीट की तैयारी में एनसीईआरटी सबसे अहम मानी जाती है, खासकर बायोलॉजी और केमिस्ट्री में ज्यादातर सवाल सीधे एनसीईआरटी बेस्ड होते हैं. बायोलॉजी के लिए जेनेटिक्स, ह्यूमन साइकोलॉजी, इकोलॉजी और बायोटेक्नोलॉजी जैसे चैप्टर को बार-बार रिवाइज करने की सलाह दी जा रही है. वहीं केमिस्ट्री में ऑर्गेनिक केमेस्ट्री, केमिकल बॉन्डिंग और थर्मोडायनामिक्स पकड़ मजबूत रखना जरूरी माना जा रहा है. फिजिक्स में करंट इलेक्ट्रिसिटी, मॉडर्न फिजिक्स, रे ऑप्टिक्स और मैकेनिक्स जैसे चैप्टर हाई वेटेज वाले बताए जा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें-NEET (UG) 2026: नीट परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को होगा एग्जाम; जानें जरूरी अपडेट्स

मॉक टेस्ट और रिवीजन पर दें जोर 

एक्सपर्ट्स के अनुसार अब लगातार नई चीजें पढ़ने का समय नहीं है. छात्रों को रोजाना रिवीजन और मॉक टेस्ट पर फोकस करना चाहिए. रोज कम से कम एक चैप्टर रिवाइज करना, फॉर्मूला शीट दोहराना और एमसीक्यू प्रैक्टिस करना काफी मददगार हो सकता है. छात्रों को ओएमआर शीट भरने की प्रैक्टिस भी करनी चाहिए, ताकि परीक्षा के दौरान गलती की संभावना कम हो. 

परीक्षा के दौरान अपनाएं ये रणनीति 

शिक्षकों का कहना है कि परीक्षा हॉल में सबसे पहले वहीं सवाल हल करें, जिन पर पूरा भरोसा हो. जिन परीक्षा प्रश्नों को लेकर डाउट हो उन्हें बाद के लिए छोड़ना बेहतर रहेगा. इसके अलावा री-एग्जाम की घोषणा के बाद कई छात्र मानसिक दबाव महसूस कर रहे हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस समय अच्छी नींद, हल्का खाना और शांत दिमाग बहुत जरूरी है. लगातार देर रात तक पढ़ाई करने की बजाय नियमित रूटीन फॉलो करना ज्यादा फायदेमंद होगा.

ये भी पढ़ें-International Career Opportunities: इन यूनिवर्सिटीज से किया UG तो विदेश में पक्की है नौकरी! जानिए कैसे मिलेगा एडमिशन?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *