आईपीएल 2025 में पहली गेंद और 2026 में दूसरे गेंद पर जड़ा छक्का, वैभव सूर्यवंशी के अनोखे कारनामे के बारे में जानिए

c8c7034a195d6eea0b924f5df6db608117737464292581364 original


Vaibhav Sooryavanshi Achieved Unique Feat: आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमों के बीच मुकाबला हुआ. इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए 15 साल के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक बनाया. इसी के साथ वैभव आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले संयुक्त रूप से तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इस लिस्ट में यशस्वी जायसवाल टॉप पर हैं, जिन्होंने साल 2023 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ महज 13 गेंदों में अर्धशतक लगाया था.

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़े कई रिकॉर्ड

आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने की फेहरिस्त में केएल राहुल, पैट कमिंस और रोमारियो शेफर्ड संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं. इन खिलाड़ियों ने ये कारनामा 14-14 गेंदों में किया है. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर वैभव सूर्यवंशी से पहले यूसुफ पठान, सुनील नरेन, निकोलस पूरण और जेक फ्रेजर-मैकगर्क हैं, जिन्होंने 15-15 गेंदों पर अर्धशतक लगाया है. हालांकि, जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने दो बार ऐसा कारनामा किया है.

दोनों सीजन में वैभव ने की धमाकेदार शुरुआत

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल के दोनों सीजन में धमाकेदार शुरुआत की है. आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू किया था. उन्होंने अपने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर शार्दुल ठाकुर की गेंदबाजी पर छक्का जड़ा था. अब आईपीएल 2026 में वैभव ने मैट हेनरी की पहली गेंद पर चौका और दूसरी गेंद पर लंबा छक्का लगाया. यानी उन्होंने दोनों ही सीजन में धमाकेदार शुरुआत की है.

सूर्यवंशी ने ये रिकॉर्ड भी किया अपने नाम

राजस्थान रॉयल्स की ओर से सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों में यशस्वी जायसवाल टॉप पर हैं, जिन्होंने सिर्फ 13 गेंद का सामना करते हुए ये कारनामा किया था. वैभव सूर्यवंशी का नाम लिस्ट में दूसरे और तीसरे स्थान पर है, क्योंकि इस मैच से पहले उन्होंने साल 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ महज 17 गेंदों में ये कारनामा किया था. जोस बटलर ने साल 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *