‘बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी’, ‘दृश्यम 3’ का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म

145c6233a844620d85085d10aef1fab517908724663671403 original


अजय देवगन इन दिनों फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों की ओर से अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है. इसकी एडवांस बुकिंग 27 सितंबर से शुरू हुई है और धड़ल्ले से इसके लिए टिकट्स बुक किए जा रहे हैं. 5 दिनों में फिल्म के 12 लाख से ज्यादा टिकट्स बुक हो चुके हैं. ऐसे में अगर आप भी इस फिल्म को देखने का प्लान कर रहे हैं तो मूवी का फर्स्ट रिव्यू भी सामने आ गया है.

दरअसल, फिल्म क्रिटिक्स और ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने एक्स पर पोस्ट शेयर की है और फिल्म ‘दृशय्म 3’ का फर्स्ट रिव्यू दिया है. उन्होंने इसे 5 में से 4.5 रेटिंग भी दी है. साथ ही अजय देवगन को फेनोमिनल तो जयदीप अहलावत को फिल्म का बेस्ट पार्ट बताया है. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी ‘दृश्यम 3’…

तरण आदर्श ने एक्स पर ‘दृश्यम 3’ का फर्स्ट रिव्यू दिया और पोस्ट में लिखा, ‘दृश्यम द कनक्लूजन आउटस्टैंडिंग है. 4.5 रेटिंग. बहुत ज्यादा उम्मीदों पर खरी-उतरी. बिना किसी शक के ये दृश्यम फ्रेंचाइजी की सबसे बेहतरीन फिल्म है. 2026 की भी सबसे अच्छी फिल्म में से एक है. पक्का ब्लॉकबस्टर होगी.’ 

यह भी पढ़ें: बाल पकड़कर घसीटा, पटक-पटककर मारा, खेसारी लाल की Ex का रिलेशनशिप पर छलका दर्द

कैसा है ‘दृश्यम 3’ का डायरेक्शन?

इसी के साथ ही तरण आदर्श ने आगे डायरेक्शन से लेकर एक्टिंग तक की तारीफ की. वो फिल्म के निर्देशन को लेकर लिखते हैं, ‘डायरेक्टर अभिषेक पाठक. उन्होंने फिल्म के दूसरे पार्ट को भी डायरेक्ट किया था, एक बार फिर से साबित करते हैं कि वो आज के बेहतरीन कहानीकारों में से एक क्यों हैं? वो इस फ्रेंचाइजी की असलियत को समझते हैं. उन्होंने पुराने फॉर्मूले को दोहराए बिना कहानी को आगे बढ़ाते हैंय असल में डायरेक्शन और राइटिंग इस फिल्म के दो सबसे मजबूत पहलू बनकर उभरते हैं.’

अजय देवगन समेत एक्टर्स की एक्टिंग

वहीं, तरण आगे लिखते हैं, ‘फिल्म का सबसे शानदार हिस्सा पहले हाफ में अजय देवगन और जयदीप अहलावत के बीच आमना-सामना है. बस कमाल का, इसके लिए तो तालियां बजानी चाहिए. कोर्टरूम के सीन भी फिल्म की एक बड़ी खासियत हैं. असल में अजय देवगन और उनके परिवार के साथ प्रकाश राज वाला सबसे पहला सीन भी एक शानदार पल है.’

यह भी पढ़ें: ‘दृश्यम 3’ 49 करोड़ के हुई पार, प्री-सेल्स में तोड़े ‘बॉर्डर 2’ समेत 2026 की 13 फिल्मों के रिकॉर्ड्स

तरण आदर्श ने आगे फिल्म के क्लाइमैक्स से लेकर कहानी पर भी जोर दिया और वो बताते हैं, ‘अब आते हैं सबसे अहम क्लाइमैक्स पर, क्या ये उम्मीदों पर खरा उतरता है? क्या इसका अंत असरदार और भरोसेमंद है? क्या यह आपको संतुष्ट करता है? हां, हां, हां… इसका फिनाले जबरदस्त, बांधे रखने वाला और पूरी तरह से संतुष्टि देने वाला है.’

क्या है ‘दृश्यम 3’ की अहम कड़ी?

वहीं, तरण आदर्श ने फिल्म ‘दृश्यम 3’ की अहम कड़ का भी खुलासा किया और बताया, ‘अजय देवगन एक बार फिर से किरदार विजय सालगांवकर में वापसी कर रहे हैं. इस फ्रेंचाइजी का जान और दृश्यम द कनक्लूजन की अहम कड़ी हैं. उन्होंने इस मुश्किल रोल को बहुत ही शानदार तरीके से निभाया है. खासकर जयदीप अहलावत के साथ इंटरवल से पहले वाला सीन दर्शकों को इसे बार-बार देखने के लिए जरूर मजबूर करेगा.’

जयदीप को बताया दृश्यम यूनिवर्स का ट्रैफिक एडिशन

वहीं, जयदीप के कैरेक्टर को लेकर फिल्म क्रिटिक लिखते हैं, ‘जयदीप अहलावत दृश्यम यूनिवर्स के लिए ट्रैफिक एडिशन हैं… उनकी परफॉर्मेंस सधी हुई और कमाल की है. ये फिल्म की सबसे बड़ी खूबियों में से एक है.’ तबू को लेकर लिखते हैं, ‘तबू का गुस्सा, दुख, बदला लेने की भावना…ये सब कुछ दिखाता है कि वो इस रोल के लिए क्यों परफेक्ट हैं?’

वो आगे लिखते हैं, ‘प्रकाश राज सचमुच कमाल के हैं… उनका दबदबा और स्क्रीन पर उनकी जबरदस्त मौजूदगी कहानी में काफी वजन और गंभीरता लाती है. श्रिया सरन सुपर हैं. रजत कपूर, कमाल सावंत, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव ने शानदार काम किया है. फिल्म का म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर भी कमाल का है, जो इस कहानी में जान डालने का काम करते हैं.

तरण आदर्श ने अंत में लिखा, ‘फाइनल वर्ड? दृश्यम द कनक्लूजन सच में दिल पर राज करने वाली है और बॉक्स ऑफिस पर भी. एक ऐसा अंत है, जो हर मोर्चे पर खरा उतरता है.’ आपको बता दें कि अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ को 2 अक्तूबर को रिलीज होने वाली हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *