2 अक्टूबर के नए बॉक्स ऑफिस ‘किंग’ बनेंगे अजय देवगन! खतरे में ऋतिक रोशन का 7 साल पुराना रिकॉर्ड

dfd4f10f84f96d20d15ad6e013d7c18c17908540786141064 original


बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन अपनी सफल फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ की तीसरी फिल्म ‘दृश्यम 3’ या ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ को लेकर सुर्खियों में हैं. 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर रिलीज होने जा रही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा सकती है. ये हम नहीं, बल्कि इसके एडबांस बुकिंग के आंकड़े कह रहे हैं. अजय देवगन की फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन सकती है और अजय देवगन सुपरस्टार ऋतिक रोशन का एक 7 साल पुराना रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे?

‘वॉर’ है 2 अक्टूबर को सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म

बता दें कि 2 अक्टूबर के दिन सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म का रिकॉर्ड ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘वॉर’ के नाम दर्ज है. ये फिल्म 7 साल पहले 2 अक्टूबर 2019 को रिलीज हुई थी. भारत में इसने रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी और दुनियाभर में भी तहलका मचाया.

ये भी पढ़ें: 7 साल की उम्र में छोड़ा घर, AAFF में बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीतने वाले पहले इंडियन एक्टर थे शिवाजी गणेशन

ऋतिक रोशन और टाइगर की वॉर का पहले दिन 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन हुआ था. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन यानी 2 अक्टूबर को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 53.35 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड ब्रेकिंग कमाई की थी. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने टोटल कलेक्शन 471 करोड़ रुपये किया था.

अजय तोड़ सकते हैं ऋतिक का रिकॉर्ड

दृश्यम 3 फिल्म 2 अक्टूबर को ही यानी कल रिलीज होने जा रही है. अजय देवगन की इस मूवी ने अभी तक एडवांस बुकिंग में जमकर कोहराम मचाया है. एडवांस बुकिंग में ये एक्शन थ्रिलर बिना ब्लॉक सीटों से 28.80 करोड़ रुपये के ग्रॉस कलेक्शन और ब्लॉक सीटों सहित 36.25 करोड़ रुपये के ग्रास कलेक्शन तक पहुंच गई है.

एक्सपर्ट्स दावा कर रहे हैं कि दृश्यम 3 आसानी से पहले दिन भारत में 40 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी. कई रिपोर्ट्स में इस आंकड़े 50 से 60 करोड़ तक भी बताया जा रहा है. ऐसा होता है तो ये न सिर्फ 2 अक्टूबर की सबसे बड़ी ओपनर बन जाएगी, बल्कि अजय के करियर की भी सबसे बड़ी ओपनर साबित होगी.

दृश्यम 3 को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है. अजय के साथ इसमें तब्बू, रजत कपूर, जयदीप अहलावत, इशिता दत्ता और श्रिया सरन जैसे कलाकार नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्टर से 1 साल में ही टूटी शादी, फिर दूसरी बार बसाया घर, अब कहां हैं श्रद्धा निगम?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *