Food For Groom Family: घर आए हैं लड़के वाले? इन डिश को करें खाने में शामिल, बन जाएगी बात

facf2beb6d03d987bf51de75ebb380a217908448449221257 original


Food Menu Ideas When Ladkewale Visit First Time: घर में शादी की बात चल रही हो और लड़के वाले पहली बार मिलने के लिए घर आ रहे हों, तो तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ी जाती. घर की साफ-सफाई से लेकर बैठने की व्यवस्था और मेहमानों के स्वागत तक, हर चीज का ध्यान रखा जाता है. लेकिन इन सबके बीच सबसे ज्यादा सोच-विचार खाने को लेकर होता है. आखिर मेहमानों के सामने ऐसा क्या परोसा जाए, जो स्वादिष्ट भी हो और घर के माहौल के हिसाब से भी सही लगे?

ऐसे मौके पर बहुत ज्यादा डिश बनाने की जरूरत नहीं होती. अगर मेन्यू में कुछ चुनिंदा नॉर्थ इंडियन डिश रखी जाएं, तो खाना भी खास लगेगा और मेहमानों को कई तरह के स्वाद भी मिल जाएंगे. अगर आप भी लड़के वालों के आने पर खाने का मेन्यू तैयार कर रहे हैं, तो इन 10 डिश को शामिल कर सकते हैं.

आलू टिक्की

आलू टिक्की एक ऐसी डिश है जिसे शाम की चाय या नाश्ते के साथ भी परोसा जा सकता है. ऊपर से दही, चटनी और थोड़ी सी गार्निश इसे और स्वादिष्ट बना देती है. अगर आप मेहमानों के लिए कुछ ऐसा रखना चाहते हैं जो चटपटा भी हो और आसानी से पसंद भी आ जाए, तो आलू टिक्की मेन्यू में शामिल की जा सकती है.

राज कचौड़ी

अगर नाश्ते में थोड़ी रिच डिश रखना चाहते हैं तो राज कचौड़ी एक अच्छा विकल्प हो सकती है. इसे अलग-अलग फिलिंग और आलू की सब्जी के साथ परोसा जा सकता है. इसका स्वाद और प्रस्तुति दोनों इसे खास मौके के लिए उपयुक्त बनाते हैं.

Food For Groom Family: घर आए हैं लड़के वाले? इन डिश को करें खाने में शामिल, बन जाएगी बात

 पापड़ी चाट

दही, पुदीना और इमली की चटनी के साथ पापड़ी चाट मेन्यू में एक अलग स्वाद जोड़ती है. कुरकुरी पापड़ी और चटनी-दही का कॉम्बिनेशन इसे चटपटे स्नैक के तौर पर खास बनाता है.

पनीर बटर मसाला

मुख्य खाने में पनीर बटर मसाला रखा जा सकता है. नरम पनीर के टुकड़ों को टमाटर बेस वाली क्रीमी ग्रेवी और मसालों के साथ तैयार किया जाता है. रोटी, नान या किसी दूसरी इंडियन ब्रेड के साथ यह डिश अच्छी लगती है.

दाल मखनी

घर आए मेहमानों के लिए दाल मखनी भी मेन्यू में रखी जा सकती है. इसे धीमी आंच पर पकाकर तैयार किया जाता है और इसमें दाल, राजमा, टमाटर, क्रीम और मक्खन का इस्तेमाल होता है. रोटी या चावल के साथ इसका स्वाद और बढ़ जाता है.

वेज बिरयानी

अगर मेन्यू में चावल की कोई खास डिश रखना चाहते हैं, तो वेज बिरयानी शामिल की जा सकती है. इसमें बासमती चावल के साथ सब्जियां, मसाले, फ्राइड प्याज और हर्ब्स का इस्तेमाल किया जाता है. इससे खाने में खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ते हैं.

Food For Groom Family: घर आए हैं लड़के वाले? इन डिश को करें खाने में शामिल, बन जाएगी बात

कढ़ी या सब्जी के साथ कचौड़ी

कचौड़ी को भी मेहमानों के लिए नाश्ते या खाने के हिस्से के तौर पर रखा जा सकता है. इसे गरम आलू की सब्जी के साथ परोसने से इसका स्वाद और बढ़ जाता है. नॉर्थ इंडियन खाने में यह कॉम्बिनेशन काफी पसंद किया जाता है.

इसे भी पढ़ें : सब्जी बना रहे और टमाटर खत्म? इस चीज से गाढ़ी करें ग्रेवी

गुलाब जामुन

मीठे के बिना खाना अधूरा लगता है. गुलाब जामुन इस मौके के लिए एक आसान और पसंद किया जाने वाला विकल्प हो सकता है. नरम गुलाब जामुन को चाशनी में डुबोकर परोसा जाता है, जिससे खाने के आखिर में मीठा स्वाद मिल जाता है.

रस मलाई

अगर गुलाब जामुन के साथ एक और मिठाई रखना चाहते हैं, तो रस मलाई शामिल की जा सकती है. नरम पनीर से बनी मिठाई को गाढ़े और मीठे दूध में भिगोकर तैयार किया जाता है. इसमें इलायची, केसर और मेवों का इस्तेमाल स्वाद को और खास बनाता है.

मेन्यू बनाते समय रखें बैलेंस

लड़के वालों के घर आने पर मेन्यू में बहुत सारी डिश शामिल करने की जरूरत नहीं है. कुछ चटपटे स्नैक्स, एक-दो मुख्य सब्जियां, दाल, चावल और मिठाई का संतुलन रखा जा सकता है. इससे खाने में अलग-अलग स्वाद भी मिलेंगे और मेहमानों के लिए बहुत ज्यादा भारी मेन्यू भी नहीं लगेगा. सबसे जरूरी बात यह है कि खाना स्वादिष्ट होने के साथ अच्छी तरह सर्व किया जाए. घर पर बना हुआ खाना और सही तरीके से किया गया स्वागत इस मुलाकात को यादगार बना सकता है. इसलिए डिश की संख्या बढ़ाने के बजाय ऐसी चीजें चुनें जो घर के लोगों को बनाने में आसानी हों और मेहमानों को भी पसंद आएं.

इसे भी पढ़ें : कुरकुरी लिट्ठी कैसे बनाएं? जान लें यह आसान तरीका



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *